MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Budh Gochar February 2023: 27 फरवरी को बुध बदलेगा राशि, 5 राशि वालों को होगा फायदा-मिलेगा किस्मत का साथ

Budh Gochar February 2023: 27 फरवरी को बुध बदलेगा राशि, 5 राशि वालों को होगा फायदा-मिलेगा किस्मत का साथ

Budh Gochar February 2023: हमारे सौर मंडल में 9 ग्रह हैं, जो समय-समय पर राशि बदलते हैं। बुध ग्रह भी इनमें से एक है। ये ग्रह 23 दिन में राशि बदलता है। वर्तमान में ये मकर राशि में है। ये ग्रह 27 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। 

3 Min read
Manish Meharele
Published : Feb 23 2023, 10:26 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
बुध का राशिफल
Image Credit : Getty

बुध का राशिफल

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों को कुछ पद भी दिए गए हैं जैसे सूर्य को ग्रहों का राजा कहते हैं और बुध को राजकुमार (Budh Gochar February 2023)। बुध ग्रह हर 23 दिन में राशि बदलता है। इस ग्रह स्वयं का कोई प्रभाव नहीं होता, ये जिस ग्रह के साथ युति करता है, उसी के अनुरूप फल देने लगता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, वर्तमान में ये ग्रह मकर राशि में स्थित है, जो 27 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएगा। (Budh Rashifal February 2023) इस राशि में ये ग्रह 16 मार्च तक रहेगा। बुध के कुंभ राशि में जाने से सूर्य के साथ इसकी युति बनेगी, जिससे बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। इस राजयोग के बनने से 5 राशि वालों की किस्मत अचानक चमक सकती है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 5 राशियां…
 

26
मेष राशि
Image Credit : Asianet News

मेष राशि

बुध का राशि परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। नौकरी से जुड़े मामलों में लाभकारी स्थिति बनेगी। इंक्रीमेंट के साथ-साथ प्रमोशन होने की संभावना भी बन रही है। अटका हुआ पैसा इस समय मिल सकता है। अगर कोई मामला कोर्ट में विचाराधीन है तो उसमें भी सफलता मिलेगी।


 

36
वृषभ राशि
Image Credit : Asianet News

वृषभ राशि

इस राशि के जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें अच्छा-खासा मुनाफा इस समय हो सकता है, जिससे इनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन लाभ के अन्य मौके भी इस राशि के लोगों को मिल सकते हैं। इनका आत्मविश्वास इन्हें और भी कई सफलताएं इस समय दिला सकता है। वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा।
 

46
सिंह राशि
Image Credit : Asianet News

सिंह राशि

इस राशि के लोगों को बुधादित्य राजयोग का पूरा-पूरा शुभ फल प्राप्त होगा। बिजनेस और नौकरी में लाभ की स्थिति बनेगी। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर इस समय मिल सकती है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग भी इस समय बन सकता है।

56
तुला राशि
Image Credit : Asianet News

तुला राशि

इस राशि के स्टूडेंट्स को बुध के राशि परिवर्तन से शुभ फल प्राप्त होंगे। जो बच्चे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। किसी नए बिजनेस की शुरूआत के लिए भी ये समय एकदम ठीक है। विवाह योग्य लोगों को कोई अच्छी खबर  मिलेगी। कुल मिलाकर ये समय इनके पक्ष में बना रहेगा।

66
धनु राशि
Image Credit : Asianet News

धनु राशि

इस राशि के लोगों को अपने अच्छे कामों का परिणाम इस समय मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। वर्क प्लेस पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी प्लानिंग बड़े स्तर पर भी सबको पसंद आएगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बीताने का मौका मिलेगा। ये समय आपके अनुकूल है।
 
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
 

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved