Guru Vakri 2025: गुरु के वक्री होने से किन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, मिलेगा पैसा-शुरू होंगे अच्छे दिन

Published : Nov 07, 2025, 02:07 PM IST

Guru Vakri 2025: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह का विशेष महत्व है। वर्तमान में ये ग्रह कर्क राशि में है जो बहुत जल्दी वक्री होने वाला है यानी टेढ़ी चाल चलेगा। इसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ।

PREV
15
नवंबर 2025 में गुरु ग्रह कब होगा वक्री?

Guru Vakri Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र में कुल 9 ग्रह बताए गए हैं, गुरु भी इनमें से एक है। इसे बृहस्पति भी कहते हैं। गुरु एक शुभ ग्रह है जो धर्म की ओर लोगों की रूचि बढ़ाता है। जिसकी कुंडली में गुरु ग्रह शुभ स्थिति में होता है, उसका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता और ऐसा व्यक्ति ज्ञानी व धर्म-कर्म में विश्वास करने वाला होता है। वर्तमान में गुरु ग्रह कर्क राशि में स्थित है। 12 नवंबर को ये ग्रह वक्री हो जाएगा यानी टेढ़ी चाल चलने लगेगा। गुरु की ये स्थिति कुछ राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाली रहेगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…


ये भी पढ़ें-
Tula Rashifal 2026: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

25
वृषभ वालों को होगा धन लाभ

गुरु ग्रह के वक्री होने से इस राशि के लोगों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। अगर इनके पैसे लंबे समय से कहीं अटके हैं तो वह भी मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां भी धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं। इनका मन धर्म-कर्म में अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। अविवाहितों के रिश्ते भी तय हो सकते हैं।


ये भी पढ़ें-
Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

35
कन्या वालों की चमकेगी किस्मत

इस राशि के लोगों की किस्मत गुरु के वक्री होने से चमक सकती है। इनके अटके हुए काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों को बड़ी सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाही जॉब मिल सकती है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है तो उसमें भी राहत मिलेगी।

45
मकर वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि के जो लोग काफी समय से परेशान थे, उन्हें राहत मिलेगी और उनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। नौकरी-बिजनेस में फायदा होगा। अचानक कोई धन लाभ के योग बनेंगे। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा जहां आपका सम्मान भी होगा। किसी धर्म गुरु के संपर्क में भी आ सकते हैं।

55
मीन वालों को शुरू होंगे अच्छे दिन

इस राशि के जो लोग काफी समय से टेंशन में थे, उनका अच्छा समय आएगा। पैसों की तंगी दूर होगी। ग्लैमर जगत में काम करने वालों को बड़ी सफलता मिलेगी। सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। कामकाजी महिलाओं के लिए भी ये समय अनुकूल फल देने वाला रहेगा। अगर नया काम शुरू करना चाहते हैं तो ये समय बिल्कुल सही है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories