Aaj Ka Panchang 1 जुलाई 2023: आज करें शनि प्रदोष व्रत, मंगल करेगा सिंह राशि में प्रवेश, जानें शुभ-अशुभ योग

Published : Jul 01, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-1-July-2023

सार

1 जुलाई, शनिवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग और ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग बन रहा है। इनके अलावा इस दिन शुभ और शुक्ल नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:09 से 10:50 तक रहेगा।

उज्जैन. प्रत्येक महीने के दोनों पक्षों (शुक्ल और कृष्ण) की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। जिस दिन ये तिथि होती है, उसी के अनुसार, इस व्रत का नाम होता है। इस बार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 1 जुलाई, शनिवार को है। इस दिन त्रयोदशी तिथि होने से शनि प्रदोष का व्रत इस दिन किया जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

1 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 1 July 2023)
1 जुलाई 2023, दिन शनिवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन शनि प्रदोष का व्रत किया जाएगा। शनिवार को अनुराधा नक्षत्र दोपहर 3 बजे तक रहेगा, इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग और ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग बन रहा है। इनके अलावा इस दिन शुभ और शुक्ल नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:09 से 10:50 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को मंगल राशि बदलकर कर्क से सिंह में आएगा। इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में, केतु तुला राशि में, बुध और सूर्य मिथुन राशि में, शुक्र कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

1 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- अनुराधा और ज्येष्ठा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 5:48 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jul 01 5:18 PM
चन्द्रास्त - Jul 02 4:07 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:03 PM – 12:57 PM
अमृत काल – इस दिन नहीं है।
ब्रह्म मुहूर्त - 04:12 AM – 05:00 AM

1 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:11 PM – 3:51 PM
कुलिक - 5:48 AM – 7:29 AM
दुर्मुहूर्त - 07:35 AM – 08:29 AM
वर्ज्यम् - 08:15 PM – 09:44 PM


ये भी पढ़ें-

Somvati Amavasya 2023: जुलाई 2023 में सावन की अमावस्या पर बनेगा दुर्लभ संयोग, ये 4 उपाय दिलाएंगे बड़ा फायदा


Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से, यहां दर्शन से मिलता है 23 तीर्थों का पुण्य, क्या है यहां दिखाई देने वाले कबूतरों का रहस्य?


July 2023 Festival Calendar: जुलाई 2023 में 14 दिन मनाए जाएंगे व्रत-त्योहार, 17 जुलाई को बनेगा दुर्लभ संयोग


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज