
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में कुल 16 तिथियां बताई गई हैं। इनमें से प्रतिपदा से लेकर चतुर्दशी तक की तिथि दोनों पक्षों (शुक्ल और कृष्ण) में समान होती है। इन सभी तिथियों के स्वामी अलग-अलग है। उसी क्रम में दशमी तिथि के स्वामी यमराज बताए गए हैं। इस दिन यमदेवता की पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
30 जून का पंचांग (Aaj Ka Panchang 30 June 2023)
30 जून 2023, दिन शुक्रवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। शुक्रवार को विशाखा नक्षत्र दोपहर 04.10 तक रहेगा, इसके बाद अनुराधा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग और अनुराधा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, साध्य और शुभ नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर सुबह 10:49 से दोपहर 12:30 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश करेगा। इस दिन केतु तुला राशि में, बुध और सूर्य मिथुन राशि में, शुक्र और मंगल कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
30 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- विशाखा और अनुराधा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 5:48 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jun 30 4:12 PM
चन्द्रास्त - Jul 01 3:13 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:03 PM – 12:57 PM
अमृत काल - 07:29 AM – 09:04 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:12 AM – 05:00 AM
30 जून का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहू - 10:49 AM – 12:30 PM
यम गण्ड - 3:51 PM – 5:32 PM
कुलिक - 7:28 AM – 9:09 AM
दुर्मुहूर्त - 08:29 AM – 09:22 AM और 12:57 PM – 01:50 PM
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2023: 30 जून को मंगल करेगा सिंह राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों का हो सकता है ‘अमंगल’
Sawan Shubh Yog 2023: क्यों खास रहेगा सावन का पहला दिन, इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे?
3 जुलाई को पूर्णिमा पर करें 5 उपाय, दूर होंगी मैरिड लाइफ की परेशानियां
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।