Aaj Ka Panchang 29 जून 2023: देवशयनी एकादशी आज, शुरू होगा चातुर्मास, जानें कौन-कौन से शुभ योग रहेंगे?

Published : Jun 29, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-29-June-2023

सार

29 जून, गुरुवार को स्वाती नक्षत्र शाम 04.30 तक रहेगा, इसके बाद विशाखा नक्षत्र रहेगा। गुरुवार को पहले स्वाती नक्षत्र होने से सुस्थिर और विशाखा नक्षत्र होने से वर्धमान नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके सिद्ध और साध्य नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। 

उज्जैन. आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहते हैं। इस बार ये एकादशी 29 जून, गुरुवार को है। इसी दिन से चातुर्मास की शुरूआत भी होती है। मान्यता के अनुसार, इसी दिन से अगले 4 महीनों के लिए भगवान विष्णु योगनिंद्रा में चले जाते हैं, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं जाता। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

29 जून का पंचांग (Aaj Ka Panchang 29 June 2023)
29 जून 2023, दिन गुरुवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन देवशयनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। इसी दिन से चातुर्मास का भी आरंभ होगा। गुरुवार को स्वाती नक्षत्र शाम 04.30 तक रहेगा, इसके बाद विशाखा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले स्वाती नक्षत्र होने से सुस्थिर और विशाखा नक्षत्र होने से वर्धमान नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके सिद्ध और साध्य नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 2:10 से 3:51 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा और केतु तुला राशि में, बुध और सूर्य मिथुन राशि में, शुक्र और मंगल कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

29 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- स्वाती और विशाखा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 5:48 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jun 29 3:10 PM
चन्द्रास्त - Jun 30 2:28 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:03 PM – 12:57 PM
अमृत काल - 07:31 AM – 09:09 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:11 AM – 04:59 AM

29 जून का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 5:47 AM – 7:28 AM
कुलिक - 9:09 AM – 10:49 AM
दुर्मुहूर्त - 10:16 AM – 11:09 AM और 03:37 PM – 04:31 PM
वर्ज्यम् - 10:01 PM – 11:36 PM


ये भी पढ़ें-

Sawan Shubh Yog 2023: क्यों खास रहेगा सावन का पहला दिन, इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे?


जुलाई-अगस्त 2023 के त्योहारों की कंप्लीट लिस्टः 4 जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगा सावन, जानें कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा?


Devshayani Ekadashi 2023: 29 जून को 4 शुभ योग में करें देवशयनी एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और कथा


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज