Aaj Ka Panchang 28 जून 2023: दिन भर रहेगा कालदण्ड और धूम्र योग, जानें राहुकाल का समय

Published : Jun 28, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-28-June-2023

सार

28 जून, बुधवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से कालदण्ड और इसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से धूम्र नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा परिघ और शिव नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:30 से 2:10 तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में कई शुभ-अशुभ योगों के बारे में बताया गया है। ये योग समय-समय पर विशेष ग्रह स्थितियों में बनता है। लेकिन एक अशुभ योग ऐसा है जो रोज बनता है, वो है राहुकाल। ये अशुभ योग प्रतिदिन एक निश्चित समय पर बनता है। राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

28 जून का पंचांग (Aaj Ka Panchang 28 June 2023)
28 जून 2023, दिन बुधवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। बुधवार को चित्रा नक्षत्र शाम 4 बजे तक रहेगा, इसके बाद स्वाती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से कालदण्ड और इसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से धूम्र नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा परिघ और शिव नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:30 से 2:10 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा और केतु तुला राशि में, बुध और सूर्य मिथुन राशि में, शुक्र और मंगल कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

28 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- चित्रा और स्वाती
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 5:47 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jun 28 2:13 PM
चन्द्रास्त - Jun 29 1:50 AM
अभिजीत मुहूर्त – इस दिन नहीं है।
अमृत काल - 09:16 AM – 10:57 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:11 AM – 04:59 AM

28 जून का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:28 AM – 9:08 AM
कुलिक - 10:49 AM – 12:30 PM
दुर्मुहूर्त - 12:03 PM – 12:56 PM
वर्ज्यम् - 09:43 PM – 11:21 PM


ये भी पढ़ें-

Sawan Shubh Yog 2023: क्यों खास रहेगा सावन का पहला दिन, इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे?


Sawan 2023 Festival List: 4 जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगा सावन, जानें कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज