
उज्जैन. हमारे सौर मंडल में स्थित सभी 9 ग्रह किसी न किसी तरह हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। पंचांग के माध्यम से इन ग्रहों की स्थितियों के बारे में जाना जा सकता है। पंचांग से न सिर्फ हमें ग्रह-नक्षत्रों की पूरी जानकारी प्राप्त होती है बल्कि शुभ-अशुभ मुहूर्त आदि के बारे में पता लगता है। ज्योतिषियों के अनुसार हर साल का नया पंचांग बनाया जाता है, लेकिन ये अंग्रेजी कैलेंडर पर आधारित न होकर हिंदू नववर्ष पर आधारित होता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
11 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 11 March 2023)
11 मार्च 2023, दिन शनिवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। शनिवार को सूर्योदय चित्रा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 07.11 तक रहेगा, इसके बाद स्वाती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और इसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, ध्रुव और व्याघात नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:40 से 11:08 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा तुला राशि में, बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
11 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- चित्रा और स्वाती
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:43 AM
सूर्यास्त - 6:30 PM
चन्द्रोदय - Mar 11 10:02 PM
चन्द्रास्त - Mar 12 9:26 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:13 PM – 01:00 PM
11 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:05 PM – 3:33 PM
कुलिक - 6:43 AM – 8:12 AM
दुर्मुहूर्त - 08:17 AM – 09:04 AM
वर्ज्यम् - 12:58 PM – 02:37 PM
ये भी पढ़ें-
Palmistry: जीवन रेखा पर क्रॉस का निशान हो तो क्या होता है, क्या ये मौत का संकेत है?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।