
उज्जैन. पंचांग वैदिक काल से ही सनातन धर्म में काल गणना का एक प्रमुख अंग रहा है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। इन सभी के योग से एक सटीक पंचांग तैयार किया जाता है जो बहुत उपयोगी होता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
12 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 12 July 2023)
12 जुलाई 2023, दिन बुधवार को सावन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि शाम 06.00 तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। बुधवार को भरणी नक्षत्र शाम 07.43 तक रहेगा, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, धृति और शूल नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:32 से 02:12 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार की रात चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, मंगल और शुक्र सिंह राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
12 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 5:52 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jul 12 1:14 AM
चन्द्रास्त - Jul 12 2:40 PM
अभिजीत मुहूर्त – इस दिन नहीं है
अमृत काल - 02:48 PM – 04:26 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:16 AM – 05:04 AM
12 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:32 AM – 9:12 AM
कुलिक - 10:52 AM – 12:32 PM
दुर्मुहूर्त - 12:05 PM – 12:59 PM
वर्ज्यम् - 08:18 AM – 09:58 AM
ये भी पढ़ें-
Sawan 2023: शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये 5 बातें
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।