
उज्जैन. आज 16 अगस्त, बुधवार को सावन अधिक मास की अमावस्या तिथि है। ये तिथि 3 साल में एक बार आती है और सावन अधिक मास की अमावस्या का संयोग तो इस बार 19 साल बाद बना है। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए कुछ उपाय किए जाएं तो बहुत शुभ रहता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
16 अगस्त का पंचांग (Aaj Ka Panchang 16 August 2023)
16 अगस्त 2023, दिन बुधवार को श्रावण अधिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि दोपहर 03.08 तक रहेगी। इसके बाद सावन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। बुधवार को आश्लेषा नक्षत्र शाम 05 बजे तक रहेगा, इसके बाद मघा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले आश्लेषा नक्षत्र होने से राक्षस और इसके बाद मघा नक्षत्र होने से चर नाम का योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन वरियान और परिघ नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:31 से 02:07 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र और सूर्य कर्क राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध और मंगल सिंह राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
16 अगस्त के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण अधिक मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- आश्लेषा और मघा
करण- नाग और किस्तुघ्न
सूर्योदय - 6:07 AM
सूर्यास्त - 6:55 PM
चन्द्रोदय - Aug 16 5:45 AM
चन्द्रास्त - Aug 16 7:15 PM
अभिजीत मुहूर्त – Nil
अमृत काल - 03:09 PM – 04:57 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:30 AM – 05:18 AM
16 अगस्त का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:43 AM – 9:19 AM
कुलिक - 10:55 AM – 12:31 PM
दुर्मुहूर्त - 12:05 PM – 12:56 PM
वर्ज्यम् - 06:28 AM – 08:16 AM
नागपंचमी पर भूलकर भी न करें ये गलती, वरना भुगतने पड़ेंगे बुरे परिणाम
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।