
उज्जैन. 17 अगस्त से सावन का शुक्ल पक्ष शुरू हो चुका है। इन 15 दिनों में कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। इनमें हरियाली तीज, नागपंचमी और रक्षाबंधन प्रमुख हैं। शुक्ल पक्ष को उजाला भी कहा जाता है। इन दिनों में किसी भी ने काम की शुरूआत की जा सकती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
17 अगस्त का पंचांग (Aaj Ka Panchang 17 August 2023)
17 अगस्त 2023, दिन गुरुवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 05.35 तक रहेगी। इसके बाद द्वितिया तिथि आरंभ हो जाएगी। गुरुवार को मघा नक्षत्र शाम 08 बजे तक रहेगा, इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले मघा नक्षत्र होने से मूसल और इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से गद नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन परिघ और शिव नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:06 से 03:42 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को सूर्य कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से बुध, चंद्रमा और मंगल स्थित है। इस तरह सिंह राशि में चतुर्गही योग बन जाएगा। इस दिन शुक्र कर्क राशि में, शनि कुंभ राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।
17 अगस्त के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- मघा और पूर्वा फाल्गुनी
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:07 AM
सूर्यास्त - 6:54 PM
चन्द्रोदय - Aug 17 6:38 AM
चन्द्रास्त - Aug 17 7:47 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:05 PM – 12:56 PM
अमृत काल - 05:16 PM – 07:04 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:31 AM – 05:19 AM
17 अगस्त का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:07 AM – 7:43 AM
कुलिक - 9:19 AM – 10:55 AM
दुर्मुहूर्त - 10:23 AM – 11:14 AM और 03:29 PM – 04:20 PM
वर्ज्यम् - 04:58 AM – 06:46 AM
ये भी पढ़ें-
हरियाली तीज पर ये 5 काम करने से बचें, मैरिड लाइफ पर होगा बुरा असर
चाहते हैं पितृ दोष से मुक्ति, 16 अगस्त को दुर्लभ संयोग में करें 5 उपाय
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।