Aaj Ka Panchang 19 मई 2023: शनि जयंती और वट सावित्री व्रत आज, ग्रहों की युति से बनेगा गजकेसरी योग

Published : May 19, 2023, 05:32 AM IST
Panchang-19-May-2023

सार

19 मई, शुक्रवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से मुद्गर नाम का अशुभ योग और इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग रहेगा। इनके अलावा शोभन और अतिगण्ड नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:44 से दोपहर 12:23 तक रहेगा। 

उज्जैन. धर्म ग्रंथों में ज्येष्ठ मास की अमावस्या को बहुत ही खास माना गया है। इस बार ये तिथि 19 मई, शुक्रवार को है। इस दिन शनि जयंती और वट सावित्री का व्रत किया जाता है। मान्यता के अनुसार, इसी दिन सूर्यपुत्र शनिदेव का जन्म हुआ था और इसी तिथि पर सावित्री यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण लौटाकर लाई थी। इस बार इस तिथि पर की शुभ योग भी बन रहे हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

19 मई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 19 मई 2023)
19 मई 2023, दिन शुक्रवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पूरे दिन रहेगी। शुक्रवार को शनि जयंती और वट सावित्री का व्रत किया जाएगा। शुक्रवार को भरणी नक्षत्र सुबह 07.30 तक रहेगा, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र दिन भर रहेगा। शुक्रवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से मुद्गर नाम का अशुभ योग और इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग रहेगा। इनके अलावा शोभन और अतिगण्ड नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:44 से दोपहर 12:23 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा, गुरु, राहु और बुध मेष राशि में रहेगा, जिससे चतुर्ग्रही योग बनेगा। चंद्रमा और गुरु के साथ होने से गजकेसरी योग का निर्माण भी होगा। इस दिन सूर्य वृषभ राशि में, शनि कुंभ राशि में, मंगल कर्क राशि में, केतु तुला राशि में, शुक्र मिथुन राशि में रहेगा।

19 मई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका
करण- चतुष्पद और नाग
सूर्योदय - 5:48 AM
सूर्यास्त - 6:58 PM
चन्द्रोदय - May 19 5:14 AM
चन्द्रास्त - May 19 6:54 PM
अभिजीत मुहूर्त – 11:56 AM – 12:49

19 मई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:41 PM – 5:19 PM
कुलिक - 7:26 AM – 9:05 AM
दुर्मुहूर्त - 08:26 AM – 09:18 AM और 12:49 PM – 01:42 PM
वर्ज्यम् - 07:46 PM – 09:24 PM



ये भी पढ़ें-

Shani Jayanti 2023: शनि की नजर अशुभ क्यों, शनिवार को क्यों नहीं खरीदतें कुछ खास चीजें? जानें शनिदेव से जुड़े ऐसे ही 5 मिथ


Vat Savitri Vrat 2023: 19 मई को करें वट सावित्री व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ योग, मुहूर्त, पूजन सामग्री, महत्व और कथा


19 मई को शनि जयंती पर करें राशि अनुसार आसान उपाय, हर इच्छा होगी पूरी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज