
उज्जैन. पंचांग के अनुसार, हिंदू वर्ष में 12 महीने होते हैं। इनमें से तीसरा महीना ज्येष्ठ होता है, जो वर्तमान में चल रहा है। 20 मई, शनिवार से इसका शुक्ल पक्ष आरंभ होगा। ज्येष्ठ मास का शुक्ल पक्ष बहुत ही खास माना गया है, क्योंकि इस दौरान कई विशेष व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी आदि प्रमुख हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
20 मई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 20 मई 2023)
20 मई 2023, दिन शनिवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पूरे दिन रहेगी। शनिवार को कृत्तिका नक्षत्र सुबह 08.00 बजे तक रहेगा, इसके बाद रोहिणी नक्षत्र दिन भर रहेगा। शनिवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से ध्वजा और इसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:05 से 10:44 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा वृषभ राशि में, गुरु, राहु और बुध मेष राशि में, सूर्य वृषभ राशि में, शनि कुंभ राशि में, मंगल कर्क राशि में, केतु तुला राशि में, शुक्र मिथुन राशि में रहेगा।
20 मई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- कृत्तिका और रोहिणी
करण- किस्तुघ्न और बव
सूर्योदय - 5:47 AM
सूर्यास्त - 6:58 PM
चन्द्रोदय - May 20 5:57 AM
चन्द्रास्त - May 20 7:54 PM
अभिजीत मुहूर्त – 11:56 AM – 12:49
20 मई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:02 PM – 3:41 PM
कुलिक - 5:47 AM – 7:26 AM
दुर्मुहूर्त - 07:33 AM – 08:26 AM
वर्ज्यम् - 12:44 AM – 02:24 AM
Gayatri Jayanti 2023 Date: कब है गायत्री जयंती? नोट करें सही डेट, जानें शुभ योग व अन्य खास बातें
Good Luck Tips: कुत्ते को खिलाएं ये 5 चीजें, बचे रहेंगे मुसीबतों से
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।