Aaj Ka Panchang 21 जून 2023: दिन भर रहेगा पुष्य नक्षत्र, बनेगा मातंग नाम का शुभ योग

Published : Jun 21, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-21-June-2023

सार

Aaj Ka Panchang: 21 जून, बुधवार को पुष्य नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग बनेगा। साथ ही इस दिन व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:28 से 2:09 तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में नक्षत्रों का विशेष महत्व बताया गया है। कुल 27 नक्षत्र होते हैं जो अलग-अलग वारों के साथ संयोग करके कई शुभ-अशुभ योग बनाते हैं। पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। महीने में एक बार पुष्य नक्षत्र का संयोग जरूर बनता है। इस बार पुष्य नक्षत्र 21 जून, बुधवार को है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

21 जून का पंचांग (Aaj Ka Panchang 21 June 2023)
21 जून 2023, दिन बुधवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 03:10 तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ हो जाएगी। बुधवार को पुष्य नक्षत्र दिन भर रहेगा। बुधवार को पुष्य नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग बनेगा। साथ ही इस दिन व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:28 से 2:09 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा, शुक्र और मंगल कर्क राशि में, सूर्य मिथुन राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध वृषभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेगा।

21 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- पुष्य
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 5:46 AM
सूर्यास्त - 7:11 PM
चन्द्रोदय - Jun 21 8:09 AM
चन्द्रास्त - Jun 21 10:02 PM

21 जून का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:26 AM – 9:07 AM
कुलिक - 10:47 AM – 12:28 PM
दुर्मुहूर्त - 12:01 PM – 12:55 PM
वर्ज्यम् - 03:43 PM – 05:31 PM



ये भी पढ़ें-

Jagannath Rath Yatra 2023: खास पानी से तैयार होता है भगवान जगन्नाथ का भोग, सोने के घड़े से निकालते हैं इसे


Jagannath Rath Yatra 2023: जगन्नाथ रथयात्रा को क्यों कहते हैं Chariot और Car Festival?


Jagannath Rath Yatra 2023: इस काम में 1 दिन भी चूके तो 18 साल के लिए बंद हो जाएगा भगवान जगन्नाथ का मंदिर !


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 7 December 2025: चंद्र-मंगल बदलेंगे राशि, जानें आपकी लाइफ पर कैसा होगा असर?
Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?