
उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है, इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। ज्योतिषियों के अनुसार हर साल का नया पंचांग बनाया जाता है, लेकिन ये अंग्रेजी कैलेंडर पर आधारित न होकर हिंदू नववर्ष पर आधारित होता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
21 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 21 september 2023)
21 सितंबर 2023, दिन गुरुवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि दोपहर 02.14 तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी। गुरुवार को अनुराधा नक्षत्र दोपहर 02.58 तक रहेगा, इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग और इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, प्रीति और आयुष्मान नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 01:50 से 03:20 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में, सूर्य कन्या राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।
21 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- भादौ मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- अनुराधा और ज्येष्ठा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:18 AM
सूर्यास्त - 6:21 PM
चन्द्रोदय - Sep 21 11:40 AM
चन्द्रास्त - Sep 21 10:27 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:56 AM – 12:44 PM
अमृत काल – None
ब्रह्म मुहूर्त - 04:42 AM – 05:30 AM
21 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:18 AM – 7:49 AM
कुलिक - 9:19 AM – 10:49 AM
दुर्मुहूर्त - 10:19 AM – 11:07 AM और 03:08 PM – 03:56 PM
वर्ज्यम् - 09:11 PM – 10:47 PM
ये भी पढ़ें-
कैसे हुआ श्रीगणेश का जन्म, कौन लेकर आया इनके लिए हाथी का सिर? जानें गणेश चतुर्थी की कथा
श्रीगणेश को तुलसी क्यों नहीं चढ़ाते?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।