
उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 20 सितंबर, बुधवार को है। इस दिन महिलाएं ऋतुकाल के दौरान साल भर में हुए पापों के निवारण के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन सप्त ऋषियों की पूजा का विधान है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
20 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 20 september 2023)
20 सितंबर 2023, दिन बुधवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दोपहर 02.16 तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन ऋषि पंचमी का व्रत किया जाएगा। बुधवार को विशाखा नक्षत्र दोपहर 02.58 तक रहेगा, इसके बाद अनुराधा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से प्रजापति और इसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, विषकुंभ और प्रीति नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:20 से 01:50 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य कन्या राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
20 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- भादौ मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- विशाखा और अनुराधा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:18 AM
सूर्यास्त - 6:22 PM
चन्द्रोदय - Sep 20 10:39 AM
चन्द्रास्त - Sep 20 9:39 PM
अभिजीत मुहूर्त – नहीं है
अमृत काल – नहीं है
ब्रह्म मुहूर्त - 04:42 AM – 05:30 AM
20 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:48 AM – 9:19 AM
कुलिक - 10:49 AM – 12:20 PM
दुर्मुहूर्त - 11:56 AM – 12:44 PM
वर्ज्यम् - 07:04 PM – 08:43 PM
ये भी पढ़ें-
श्रीगणेश के नाम के साथ कैसे जुड़ गया ‘मोरया’ शब्द?
श्रीगणेश को तुलसी क्यों नहीं चढ़ाते?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।