20 सितंबर 2023 को बिजनेस में किसे होगा प्रॉफिट, किसे मिलेगी नौकरी? जानें डेली राशिफल से

Published : Sep 20, 2023, 04:00 AM IST
Rashifal-20-Sept-2023

सार

20 सितंबर, बुधवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से प्रजापति और इसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, विषकुंभ और प्रीति नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। 

उज्जैन. 20 सितंबर राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों की तारीफ होगी और इनकी सेहत भी ठीक रहेगी। वृषभ राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, बुजुर्गों की सलाह इनके काम आएगी। मिथुन राशि वाले पेट के रोग परेशान रहेंगे, इन्हें जमीन-जायदाद से फायदा होगा। कर्क राशि वालों को संतान से सुख मिलेगा, लेकिन ये मौसमी बीमारियों से परेशान रहेंगे। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से जानें कैसा बीतेगा दिन…

मेष राशिफल 20 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
20 सितंबर मेष राशिफल के अनुसार, बच्चों की किसी पुरानी समस्या का समाधान हो जाएगा। साझेदारी से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। पति-पत्नी के आपस में अच्छे संबंध रहेंगे। लोगों के बीच आपकी प्रशंसा भी होगी। आप किसी करीबी मित्र के काम में भी योगदान देंगे। सेहत ठीक रहेगी।

वृषभ राशिफल 20 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
20 सितंबर आज का वृषभ राशिफल, युवाओ को रोजगार मिलेगा। घर की व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहेगी। किसी प्रिय मित्र से मिलकर अच्छा लगेगा। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। घरेलू वस्तुओं की खरीदारी में समय बीतेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

मिथुन राशिफल 20 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज का राशिफल मिथुन राशि, दूसरे लोगों के मामलों में हस्तक्षेप न करें, नहीं तो विवाद बढ़ सकता है। लव लाइफ ठीक रहेगी। जमीन की खरीद-फरोख्त से फायदा होगा। बिजनेस में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में ख़ुशी का माहौल हो सकता है। गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है।

कर्क राशिफल 20 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
20 सितंबर कर्क राशिफल के अनुसार, पुरानी निगेटिव बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें, इससे रिश्तों में दरार आ सकती है। सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है। अपनी रुचि से जुड़े कामों के लिए समय निकाल पाएंगे। परिवार को लेकर चल रही कोई समस्या भी हल हो सकती है। संतान से सुख मिलेगा।

सिंह राशिफल 20 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
20 सितंबर आज का सिंह राशिफल, कुछ सख्त निर्णय आज लेने पड़ सकते हैं। वर्क प्लेस पर किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आएगी। अत्यधिक तनाव और काम के कारण सिरदर्द हो सकता है। घर में किसी प्रकार के परिवर्तन की योजना बनेगी।

कन्या राशिफल 20 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज का राशिफल कन्या राशि, दूसरों के विवाद में न पड़ें, नहीं तो आपकी छवि खराब हो सकती है। बिजनेस से जुड़े फैसले अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही लें। दाम्पत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। कार्यभार अधिक होने से थकान की स्थिति रहेगी। संतान को जुड़ी समस्या दूर हो सकती है।

तुला राशिफल 20 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
20 सितंबर तुला राशिफल के अनुसार, तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में आपको अपना हुनर दिखाने का मौका भी मिल सकता है। घर के रखरखाव के कार्यों में पैसा खर्च होगा। बिना किसी ठोस वजह के किसी पर क्रोध न करें।

वृश्चिक राशिफल 20 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
20 सितंबर आज का वृश्चिक राशिफल, किसी धार्मिक स्थान पर जाने से सुकून और शांति मिलेगी। बिजनेस से जुड़ी बातों पर गौर करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। घर में शांति और ख़ुशी का माहौल रहेगा। एलर्जी से जुड़ी कोई बड़ी समस्या हो सकती है। किसी भी प्रकार की चिंता और तनाव से राहत मिलेगी।

धनु राशिफल 20 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज का राशिफल धनु राशि, पुरानी संपत्ति से फायदा होगा। पार्टनरशिप से जुड़े बिजनेस में पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है। नौकरी मेंकिसी खास प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। न चाहते हुए भी कुछ काम आज आपको करने पड़ सकते हैं।

मकर राशिफल 20 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
20 सितंबर मकर राशिफल के अनुसार, आज किसी भी यात्रा पर जानें से बचें। पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। बिजनेस से जुड़े कुछ अहम फैसले तुरंत लेने पड़ सकते हैं। सेहत के लिए समय अनुकूल नहीं है। किसी समारोह आदि में जाने का अवसर मिल सकता है। संतान सुख मिलेगा।

कुंभ राशिफल 20 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
20 सितंबर आज का कुंभ राशिफल, बिजनेस में धोखा हो सकता है। दूसरे लोगों को अपने मामलों में दखल न देने दें। लव लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। आज किया गया इन्वेस्टमेंट भविष्य में लाभ दे सकता है। युवा वर्ग को रोजगार मिलने की संभावना है।

मीन राशिफल 20 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज का राशिफल मीन राशि, बिजनेस और नौकरी के लिए दिन अच्छा है। खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बाद में परेशानी होगी। अपनी योग्यता के अनुसार उचित परिणाम भी मिलेगा। कुछ खर्चे अचानक सामने आ सकते हैं। इस समय बजट बनाना जरूरी है. आप पर जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा।


ये भी पढ़ें-

श्रीगणेश को तुलसी क्यों नहीं चढ़ाते?


श्रीगणेश के नाम के साथ कैसे जुड़ गया ‘मोरया’ शब्द?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज