Aaj Ka Panchang 22 फरवरी 2023 का पंचांग: उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से बनेगा अशुभ योग, किस दिशा में यात्रा न करें?

Published : Feb 22, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-22-Feb-2023

सार

22 फरवरी, बुधवार को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। बुधवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा साध्य और शुभ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:40 से 2:06 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग के बारे में हम सभी कभी न कभी जरूर सुनते हैं, लेकिन वर्तमान में कम ही लोग इसके बारे में सारी बातें जानते हैं। पंचांग न सिर्फ शुभ मुहूर्त देखने के लिए उपयोग में लाया जाता है बल्कि इनमें और भी कई जरूरी बातें होती हैं, जो हमारे बहुत काम आ सकती हैं जैसे ग्रहण, दिशा शूल आदि। इसके पांच मुख्य घटक है- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण। इन पांचों को मिलाकर पंचांग बनता है। आगे आज के पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

22 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 February 2023)
22 फरवरी 2023, दिन बुधवार को फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दिन भर रहेगी। बुधवार को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। बुधवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा साध्य और शुभ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:40 से 2:06 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा मीन राशि में, शनि और सूर्य कुंभ राशि में, शुक्र और गुरु ग्रह मीन राशि में, बुध मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

22 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:58 AM
सूर्यास्त - 6:22 PM
चन्द्रोदय - Feb 22 8:25 AM
चन्द्रास्त - Feb 22 8:43 PM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है।

22 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:23 AM – 9:49 AM
कुलिक - 11:15 AM – 12:40 PM
दुर्मुहूर्त - 12:17 PM – 01:03 PM
वर्ज्यम् - 04:17 PM – 05:48 PM



ये भी पढ़ें-

Hindu Tradition: रात में तिलक लगाकर सोना क्यों माना जाता है अशुभ, क्या जानते हैं आप इसकी वजह?


Holika Dahan 2023: कब होगा होलिका दहन 7 या 8 मार्च को? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त व अन्य खास बातें


Vikram Samvat 2080: फाल्गुन मास के 15 दिन शेष, जानें कब से शुरू होगा हिंदू नव वर्ष?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज