
उज्जैन. किसी समय लोग पंचांग देखकर ही यात्राओं का समय तय करते थे। आज भले ही लोग इस रूप में पंचांग का उपयोग नहीं करते, लेकिन शुभ मुहूर्त देखने के लिए आज भी पंचांग का इस्तेमाल किया जाता है। शुभ मुहूर्त के अलावा पंचांग में ग्रह-नक्षत्र परिवर्तन से जुड़ी रोचक जानकारी उपलब्ध होती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच चीजों से मिलकर बना होता है। इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे आज के पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
भानु सप्तमी पर करें सूर्यदेव की पूजा
धर्म ग्रंथों के अनुसार, जिस रविवार को सप्तमी का योग बनता है, उसे भानु सप्तमी कहते हैं। इस योग में भगवान सूर्यदेव की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। इस बार ये योग 26 फरवरी को बन रहा है। खास बात ये है कि फाल्गुन मास में भानु सप्तमी का योग 13 साल बाद बन रहा है। इसके पहले फाल्गुन मास में ये योग 21 फरवरी 2010 को बना था और अब ऐसा संयोग 14 साल बाद यानी 22 फरवरी 2037 को बनेगा।
26 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 26 February 2023)
26 फरवरी 2023, दिन रविवार को फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दिन भर रहेगी। रविवार को सप्तमी तिथि होने से ये भानु सप्तमी कहलाएगी। रविवार को कृत्तिका नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। रविवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग दिन रहेगा। इसके अलावा इंद्र, वैधृति और त्रिपुष्कर नाम के 3 अन्य योग भी दिन भर रहेंगे। राहुकाल शाम 4:58 से 6:24 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में पहले से मंगल स्थित है। इस दिन शनि और सूर्य कुंभ राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, बुध मकर राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।
26 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- कृत्तिका
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:55 AM
सूर्यास्त - 6:24 PM
चन्द्रोदय - Feb 26 10:54 AM
चन्द्रास्त - Feb 27 12:39 AM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:17 से 01:03
26 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:39 PM – 2:06 PM
कुलिक - 3:32 PM – 4:58 PM
दुर्मुहूर्त - 04:52 PM – 05:38 PM
वर्ज्यम् - 10:39 PM – 12:23 AM
Hindu Tradition: मृतक को मुखाग्नि देने वाले को इन 5 नियमों का पालन करना चाहिए, जानें कारण भी
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।