
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचांग के पांच प्रमुख अंग हैं- योग, तिथि, करण, नक्षत्र और वार और।करण तिथि का आधा भाग होता है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 11 करण बताए गए हैं- बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। पंचांग बनाते समय इनकी गणना भी बड़ी सूक्ष्मता के साथ की जाती है। विष्टी का ही एक नाम भद्रा है। होलिका दहन और रक्षाबंधन के समय भद्रा पर विशेष रूप से विचार किया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
वसंत पंचमी पर करें देवी सरस्वती की पूजा
धर्म ग्रंथों के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 26 जनवरी, गुरुवार को है। मान्यता के अनुसार, इसी तिथि पर देवी सरस्वती प्रकट हुई थीं। इसलिए इस दिन देवी सरस्वती की पूजा विशेष रूप से की जाती है। देवी सरस्वती ज्ञान और संगीत की देवी हैं। इनकी पूजा से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। इस दिन देवी को केसरिया भात का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है।
26 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 26 Januray 2023)
26 जनवरी 2023, दिन गुरुवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दोपहर 12:34 तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन माघ मास की गुप्त नवरात्रि का पांचवा दिन रहेगा। इस दिन देवी स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। साथ ही इस दिन वसंत पंचमी का पर्व भी मनाया जाएगा। गुरुवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र शाम को लगभग 7 बजे तक रहेगा, इसके बाद रेवती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से छत्र और इसके बाद रेवती नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा शिव और सिद्ध नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:01 से 03:22 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा और गुरु मीन राशि में रहेंगे, जिससे गजकेसरी नाम का राजयोग बनेगा। सूर्य मकर राशि, बुध (वक्री) धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में और केतु तुला राशि में, शनि कुंभ राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।
26 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और रेवती
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 7:12 AM
सूर्यास्त - 6:05 PM
चन्द्रोदय - Jan 26 10:32 AM
चन्द्रास्त - Jan 26 11:00 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:17 से 01:01
26 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:12 AM – 8:34 AM
कुलिक - 9:56 AM – 11:17 AM
दुर्मुहूर्त - 10:50 AM – 11:34 AM और 03:11 PM – 03:55 PM
वर्ज्यम् - 06:46 AM – 08:21 AM
Hindu Tradition: माथे पर तिलक लगाने के बाद उसके ऊपर चावल क्यों लगाए जाते हैं?
किसी को भी बर्बाद करने के लिए काफी हैं ये 4 बातें, आप भी हो सकते हैं इनके शिकार
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।