Aaj Ka Panchang 27 अगस्त 2023: आज करें पुत्रदा एकादशी व्रत, 4 शुभ योग रहेंगे दिन भर

Published : Aug 27, 2023, 08:26 AM IST
Panchang-27-AUg-2023

सार

27 अगस्त, रविवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे शुभ नाम का योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन प्रीति, आयुष्मान और सर्वार्थसिद्धि नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 5:11 से 6:45 तक रहेगा। 

उज्जैन. हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। हर महीने में 2 बार एकादशी तिथि आती है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी कहते हैं। इस बार ये एकादशी तिथि 27 अगस्त, रविवार को है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

27 अगस्त का पंचांग (Aaj Ka Panchang 27 August 2023)
27 अगस्त 2023, दिन रविवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाएगा। रविवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे शुभ नाम का योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन प्रीति, आयुष्मान और सर्वार्थसिद्धि नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 5:11 से 6:45 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा धनु राशि में, बुध और सूर्य सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में, शुक्र कर्क राशि में, शनि कुंभ राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

27 अगस्त के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:11 AM
सूर्यास्त - 6:45 PM
चन्द्रोदय - Aug 27 3:55 PM
चन्द्रास्त - Aug 28 2:38 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:03 PM – 12:53 PM
अमृत काल - 12:51 AM – 02:19 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:34 AM – 05:22 AM

27 अगस्त का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:28 PM – 2:02 PM
कुलिक - 3:37 PM – 5:11 PM
दुर्मुहूर्त - 05:05 PM – 05:55 PM
वर्ज्यम् - 12:24 PM – 01:50 PM


ये भी पढ़ें-

गुड लक के लिए राखी पर किस देवता को कौन-से रंग का रक्षासूत्र बांधें?


सावन की अंतिम एकादशी 27 अगस्त को, ये 5 उपाय दिलाएंगे शुभ फल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज