
उज्जैन. ज्योतिष को संक्षिप्त रूप में पंचांग में समाहित किया गया है। पंचांग में वो सभी जानकारी आसानी से मिल जाती है, जो हमारे लिए जरूरी है। हर साल का नया पंचांग बनाया जाता है, लेकिन ये अंग्रेजी कैलेंडर पर आधारित न होकर हिंदू नववर्ष पर आधारित होता है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है, इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
27 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 27 Januray 2023)
27 जनवरी 2023, दिन शुक्रवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 09:10 तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन माघ मास की गुप्त नवरात्रि का छठा दिन रहेगा। इस दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाएगी। शुक्रवार को रेवती नक्षत्र शाम को लगभग 06:36 तक रहेगा, इसके बाद अश्विनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और इसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा सिद्ध और साध्य नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:17 से दोपहर 12:39 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु मीन राशि में, सूर्य मकर राशि, बुध (वक्री) धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में और केतु तुला राशि में, शनि कुंभ राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
27 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- रेवती और अश्विनी
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 7:12 AM
सूर्यास्त - 6:06 PM
चन्द्रोदय - Jan 27 11:07 AM
चन्द्रास्त - Jan 27 11:58 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:17 से 01:01
27 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:23 PM – 4:44 PM
कुलिक - 8:34 AM – 9:56 AM
दुर्मुहूर्त - 09:23 AM – 10:06 AM और 01:01 PM – 01:44 PM
वर्ज्यम् - 03:01 PM – 04:39 PM
ये भी पढ़ें-
Hindu Tradition: कब और किन अवस्थाओं में हमें बड़े-बुजुर्गों के पैर नहीं छूना चाहिए? जानिए वजह भी
Hindu Tradition: माथे पर तिलक लगाने के बाद उसके ऊपर चावल क्यों लगाए जाते हैं?
किसी को भी बर्बाद करने के लिए काफी हैं ये 4 बातें, आप भी हो सकते हैं इनके शिकार
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।