Aaj Ka Panchang 3 फरवरी 2023 का पंचांग: विश्वकर्मा जयंती आज, चंद्रमा करेगा कर्क राशि में प्रवेश

Published : Feb 03, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-3-Feb-2023

सार

Aaj Ka Panchang: 3 फरवरी, शुक्रवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से लुंब नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा विषकुंभ और प्रीति नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:18 से दोपहर 12:40 से तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के जिन ग्रंथों से हमारे पंचांग बनते हैं वे कई सौ साल पुराने हैं। पंचांग में महीने का हिसाब सूर्य व चंद्रमा की गति पर रखा जाता है। पंचांग के अनुसार, एक हिंदू वर्ष में 12 महीने होते हैं। इनका क्रम इस प्रकार है- चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, सावन, भादौ, आश्विन, कार्तिक, अगहन, पौष, माघ, फाल्गुन। प्रत्येक महीन दो पखवाड़ों में बंटा होता है, जिसे पक्ष कहते हैं कृष्ण और शुक्ल। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

आज करें भगवान विश्वकर्मा की पूजा
माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान विश्वकर्मा का जयंती पर्व मनाया जाताहै। इस बार ये पर्व 3 फरवरी है। विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पी यानी इंजीनियर कहा जाता है। विश्वकर्मा ने ही सोने की लंका, युधिष्ठिर का इंद्रप्रस्थ और श्रीकृष्ण की द्वारिका नगरी का निर्माण किया था। विश्वकर्मा के पुत्र नल और नील ने समुद्र पर बांध बनाया था, जिसे रामसेतु के नाम से जाना जाता है।

3 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 3 February 2023)
3 फरवरी 2023, दिन शुक्रवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 07 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन भगवान विश्वकर्मा का जयंती पर्व मनाया जाएगा। शुक्रवार को पुनर्वसु नक्षत्र दिन भर रहेगा। शुक्रवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से लुंब नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा विषकुंभ और प्रीति नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:18 से दोपहर 12:40 से तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु मीन राशि में, सूर्य मकर राशि में, बुध धनु राशि में, मंगल वृष राशि में और केतु तुला राशि में, राहु मेष राशि में, शुक्र और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

3 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पुनर्वसु
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 7:10 AM
सूर्यास्त - 6:11 PM
चन्द्रोदय - Feb 03 4:09 PM
चन्द्रास्त - Feb 04 6:14 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:18 PM – 01:02 PM

3 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:26 PM – 4:48 PM
कुलिक - 8:32 AM – 9:55 AM
दुर्मुहूर्त - 09:22 AM – 10:06 AM और 01:02 PM – 01:46 PM
वर्ज्यम् - 07:47 PM – 09:35 PM


ये भी पढ़ें-

Falgun month 2023: 6 फरवरी से शुरू होगा हिंदू पंचांग का अंतिम मास फाल्गुन, जानें क्यों खास है ये महीना


Shri Ramcharit Manas: कितने कांड हैं श्रीरामचरित मानस में, इनमें से पांचवें का नाम सुंदरकांड ही क्यों रखा गया?


मुसीबतों को बुलावा देती हैं आपकी ये 5 आदतें, छोड़ दे तो बेहतर नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज