Aaj Ka Panchang 5 अगस्त 2023: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र रहेगा, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा?

Published : Aug 05, 2023, 08:04 AM IST
Panchang-5-AUg-2023

सार

5 अगस्त शनिवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे धूम्र नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:17 से 10:55 तक रहेगा। 

उज्जैन.  ज्योतिष शास्त्र की कई शाखाएं हैं। ज्योतिष से संबंधित वो सभी जानकारी जो हमारे लिए जरूरी है, पंचांग में आसानी से मिल जाती है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है, इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

5 अगस्त का पंचांग (Aaj Ka Panchang 5 August 2023)
5 अगस्त 2023, दिन शनिवार को श्रावण अधिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 09.40 तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि रात अंत तक रहेगी। शनिवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे धूम्र नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:17 से 10:55 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में, शुक्र (वक्री), बुध और मंगल सिंह राशि में, सूर्य कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

5 अगस्त के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण अधिक मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:03 AM
सूर्यास्त - 7:02 PM
चन्द्रोदय - Aug 05 10:00 PM
चन्द्रास्त - Aug 06 10:35 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:06 PM – 12:58 PM
अमृत काल - 10:28 PM – 11:57 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:26 AM – 05:14 AM

5 अगस्त का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:10 PM – 3:47 PM
कुलिक - 6:02 AM – 7:40 AM
दुर्मुहूर्त - 07:47 AM – 08:39 AM
वर्ज्यम् - 02:19 PM – 03:50 PM


ये भी पढ़ें-

Meo Muslim Koun Hai: क्या पाण्डु पुत्र अर्जुन के वंशज हैं मेव मुसलमान? ये 5 बातें आपका दिमाग चकरा देंगी


ज्ञानवापी में हिंदू धर्म के कौन-से चिह्न मिले हैं, क्या जानते हैं आप?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज