Aaj Ka Panchang 6 मई 2023: आज से शुरू होगा हिंदू पंचांग का तीसरा महीना ज्येष्ठ, मनाया जाएगा नारद जयंती का पर्व

Published : May 06, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-6-May-2023

सार

Aaj Ka Panchang: 6 मई, शनिवार को विशाखा नक्षत्र होने से शुभ नाम का योग बनेगा। इसके अलावा व्यातीपात और वरियान नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:09 से 10:46 तक रहेगा। 

उज्जैन. हिंदू पंचांग में 12 महीने होते हैं, इनमें से तीसरे महीने का नाम ज्येष्ठ है। इस महीने का धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है। कई प्रमुख पर्व जैसे गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, महेश नवमी आदि इसी महीने में मनाए जाते हैं। इस महीने में त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। इस बार ज्येष्ठ मास 6 मई से 4 जून तक रहेग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

6 मई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 6 मई 2023)
6 मई 2023, दिन शनिवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पूरे दिन रहेगी। इसी दिन से हिंदू पंचांग का तीसरा महीना ज्येष्ठ शुरू होगा। इस दिन नारद जयंती का पर्व भी मनाया जाएगा। शनिवार को विशाखा नक्षत्र होने से शुभ नाम का योग बनेगा। इसके अलावा व्यातीपात और वरियान नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:09 से 10:46 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश करेगा, इसी के साथ ग्रहण दोष भी समाप्त हो जाएगा। इस दिन केतु तुला राशि में, शुक्र और मंगल ग्रह मिथुन राशि में, सूर्य, राहु, गुरु और बुध (वक्री) मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

6 मई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- विशाखा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 5:54 AM
सूर्यास्त - 6:52 PM
चन्द्रोदय - May 06 7:44 PM
चन्द्रास्त - May 07 6:47 AM
अभिजीत मुहूर्त – 11:57 AM – 12:49

6 मई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:00 PM – 3:38 PM
कुलिक - 5:54 AM – 7:31 AM
दुर्मुहूर्त - 07:38 AM – 08:30 AM
वर्ज्यम् - 01:04 AM – 02:37 AM


ये भी पढ़ें-

30 अक्टूबर तक रहेगा गुरु-चांडाल योग, ये 5 उपाय बचा सकते हैं परेशानी से


Shani Jayanti 2023 Date: आया शनिदेव को प्रसन्न करने का पर्व, जानें कब और किन योगों में मनाई जाएगी शनि जयंती?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज