Aaj Ka Panchang 7 फरवरी 2023 का पंचांग: बुध करेगा मकर राशि में प्रवेश, बनेगा बुधादित्य नाम का राजयोग

Published : Feb 07, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-7-Feb-2023

सार

Aaj Ka Panchang: 7 फरवरी, मंगलवार को पहले मघा नक्षत्र होने से कालदण्ड और इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धूम्र नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा शोभन और अतिगण्ड नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. हिंदू पंचांग में महीने के 30 दिन को चन्द्र कला के आधार पर 15-15 दिन के 2 पक्षों में बांटा गया है, इनके नाम हैं- शुक्ल और कृष्ण पक्ष। पंचांग के माध्यम से आप आसानी से हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहु काल व ग्रहों के परिवर्तन के बारे में जान सकते हैं। पंचांग में आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र तथा उनसे बनने वाले शुभ-अशुभ योगों की जानकारी भी दी जा सकती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

7 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 7 February 2023)
7 फरवरी 2023, दिन मंगलवार को फाल्गुन कृष्ण द्वितिया तिथि रहेगी। सोमवार को मघा नक्षत्र शाम 5:45 तक रहेगी, इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले मघा नक्षत्र होने से कालदण्ड और इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धूम्र नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा शोभन और अतिगण्ड नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 3:27 से शाम 4:50 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को बुध ग्रह धनु से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा, इस राशि में पहले ही सूर्य स्थित है। मकर राशि में सूर्य और धनु की युति से बुधादित्य योग बनेगा। इस दिन चंद्रमा सिंह राशि में, गुरु मीन राशि में, मंगल वृष राशि में और केतु तुला राशि में, राहु मेष राशि में, शुक्र और शनि कुंभ राशि (अस्त) में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

7 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- मघा और पूर्वा फाल्गुनी
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 7:08 AM
सूर्यास्त - 6:13 PM
चन्द्रोदय - Feb 07 7:42 PM
चन्द्रास्त - Feb 08 8:42 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:18 PM – 01:03 PM

7 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:54 AM – 11:17 AM
कुलिक - 12:41 PM – 2:04 PM
दुर्मुहूर्त - 09:21 AM – 10:05 AM, 11:23 PM – 12:14 AM
वर्ज्यम् - 02:35 AM – 04:21 AM


ये भी पढ़ें-

Mahabharat Facts: स्वर्ग लोक में किस अप्सरा ने क्यों दिया था अर्जुन को नपुंसक होने का श्राप, कैसे ये अभिशाप बना वरदान ?


planet change february 2023: अस्त हुआ शनि, अब ये 2 ग्रह बदलेंगे राशि, देश में बढ़ेंगे विवाद-बिजनेस में होगा फायदा


Mahashivratri 2023: 10 से 18 फरवरी तक रोज इस पेड़ के नीचे लगाएं 1 दीपक, आपकी जेब कभी खाली नहीं होगी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज