Shani Ast 2023: फरवरी 2023 के शुरूआती दिनों में ही ग्रहों की उथल-पुथल देखने को मिलेगी, जिसका असर देश-दुनिया के साथ-साथ हर व्यक्ति पर भी दिखाई देगा। ग्रहों की इस उथल-पुथल में शनि, बुध और सूर्य शामिल हैं। 

उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, 5 फरवरी, रविवार की शाम से शनि (Shani Ast 2023) कुंभ राशि में अस्त हो चुका है। अब ये ग्रह 10 मार्च तक इसी स्थिति में रहेगा। शनि की ये स्थिति कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ साबित होगी। (planet change february 2023) इसके बाद 7 फरवरी को बुध ग्रह राशि बदलकर मकर राशि में सूर्य के साथ आ जाएगा, जिससे बुधादित्य नाम का राजयोग बनेग। इसके बाद 13 फरवरी को सूर्य राशि बदलकर कुंभ में आ जाएगा, जहां पहले से ही शनि और शुक्र स्थित है। इस तरह कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। इसका असर देश-दुनिया पर दिखाई देगा..

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसा होगा देश-दुनिया पर असर
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, शनि के अस्त होने और बुध-सूर्य के राशि परिवर्तन से कीमती धातु जैसे सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कृषि और बिजनेस से जुड़े लोगों को फायदा होगा। देश में कई जगह अचानक मौसम परिवर्तन हो सकता है। शेयर मार्केट में अचानक बड़ी उथल-पुथल देखने को मिलेगी।

देश में बढ़ सकते हैं विवाद
ग्रहों की इस स्थिति के कारण कुछ प्रशासनिक फैसलों पर देश में विवाद हो सकता है। लोगों में सरकार के प्रति गुस्सा बढ़ सकता है हालांकि कुछ लोग सरकार के फैसलों से सहमत भी रहेंगे। कुछ अधिकारी या राजनेता के काले कारनामे उजागर हो सकते हैं। जिसके चलते राजनीतिक पार्टियों का स्तर गिर सकता है।अव्यवस्था के कारण सरकारी नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं।

बिजनेस में होगा फायदा
सूर्य और बुध के साथ होने से बुधादित्य नाम का राजयोग थोड़े समय के लिए बनेगा। इस राजयोग के शुभ प्रभाव से फसलों का उत्पादन बढ़ेगा और इससे जुड़े लोगों को फायदा भी होगा। बुध के प्रभाव से लिखने और बोलने से जुड़े व्यवसायों वालों को लाभ होगा जैसे मीडिया और वकालत। इस शुभ योग से स्टूडेंट्स को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे।


ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2023: 10 से 18 फरवरी तक रोज इस पेड़ के नीचे लगाएं 1 दीपक, आपकी जेब कभी खाली नहीं होगी


Mahabharat Facts: स्वर्ग लोक में किस अप्सरा ने क्यों दिया था अर्जुन को नपुंसक होने का श्राप, कैसे ये अभिशाप बना वरदान ?


Astrology Tips: घर के सामने इन चीजों का होना बढ़ाता है दुर्भाग्य, जानें कैसे बच सकते हैं इससे?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।