
उज्जैन. हिंदू पंचांग के तीसरे महीने को ज्येष्ठ कहते हैं। इस बार ये महीना 6 मई से शुरू हो चुका है जो 4 जून तक रहेगा। इस महीने का महत्व कई धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस महीने जल से संबंधित कई व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं जैसे गंग दशहरा और निर्जला एकादशी। ये व्रत हमें पानी के महत्व के बारे में बताते हैं। ज्येष्ठ मास में प्यासों को पानी पिलाने से अतुल्य पुण्य की प्राप्ति होती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
7 मई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 7 मई 2023)
7 मई 2023, दिन रविवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि पूरे दिन रहेगी। रविवार को अनुराधा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन परिध और शिव नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 5:15 PM से 6:53 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में, केतु तुला राशि में, शुक्र और मंगल मिथुन राशि में, सूर्य, राहु, गुरु और बुध (वक्री) मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें। यदि यात्रा करना जरूरी हो तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।
7 मई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- अनुराधा
करण- तैतिल, गर और वणिज
सूर्योदय - 5:54 AM
सूर्यास्त - 6:52 PM
चन्द्रोदय - May 07 8:49 PM
चन्द्रास्त - May 08 7:38 AM
अभिजीत मुहूर्त – 11:57 AM – 12:49
7 मई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:23 PM – 2:01 PM
कुलिक - 3:38 PM – 5:15 PM
दुर्मुहूर्त - 05:08 PM – 06:00 PM
वर्ज्यम् - 01:41 AM – 03:12 AM
Vat Savitri Vrat 2023 Date: कब किया जाएगा वट सावित्री व्रत? जानें सही डेट, महत्व और कथा
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।