
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र बहुत ही विशाल है। पंचांग भी इसी का एक अंग है। पंचांग में ज्योतिष से जुड़ी की बातों की जानकारी इतनी आसानी से दी जाती है कि कोई भी व्यक्ति इसे आसानी से पढ़ और समझ सकता है। इसलिए पुरातन समय से ही पंचांग कालगणना का केंद्र है। पंचांग के 5 मुख्य अंग हैं- तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
8 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 8 February 2023)
8 फरवरी 2023, दिन बुधवार को फाल्गुन कृष्ण तृतीया तिथि रहेगी। बुधवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात 8 बजे तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से सुस्थिर और इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से वर्धमान नाम के 2 शुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:41 से 2:04 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार की रात चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। बुध और सूर्य मकर राशि में, गुरु मीन राशि में, मंगल वृष राशि में और केतु तुला राशि में, राहु मेष राशि में, शुक्र और शनि कुंभ राशि (अस्त) में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
8 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा फाल्गुनी
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 7:07 AM
सूर्यास्त - 6:14 PM
चन्द्रोदय - Feb 08 8:34 PM
चन्द्रास्त - Feb 09 9:13 AM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है
8 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:30 AM – 9:54 AM
कुलिक - 11:17 AM – 12:41 PM
दुर्मुहूर्त - 12:18 PM – 01:03 PM
वर्ज्यम् - 04:06 AM – 05:51 AM
Hindu Tradition: इस रस्म के बिना पूरा नहीं होता विवाह, इसके बाद ही वर-वधू कहलाते हैं ‘पति-पत्नी’
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।