4 राशि वाले हो जाएं सावधान, अक्टूबर 2024 में होने वाला सूर्यग्रहण करेगा परेशान

Published : Sep 26, 2024, 11:59 AM IST

Surya Grahan 2024 Rashifal: साल 2024 का अंतिम सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को होगा। इस ग्रहण का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलेगा। 4 राशि के लोगों के लिए ये ग्रहण बहुत ही अशुभ फल देने वाला रहेगा। 

PREV
15
अक्टूबर 2024 में कब होगा सूर्यग्रहण?

Solar Eclipse October 2024 Horoscope: 2 अक्टूबर, बुधवार को साल 2024 का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा। ये ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसके सूतक आदि नियम मान्य नहीं होंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, भले ही ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई न दें, लेकिन सभी राशि के लोगों पर इसका असर जरूर होगा। सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव 4 राशि के लोगों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा, इसलिए इन्हें अभी से सावधान हो जाना चाहिए। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

25
मेष वालों को होगी धन हानि

इस राशि के लोगों पर सूर्यग्रहण का अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इस राशि के लोगों को धन हानि हो सकती है। हाथ आता हुआ पैसा अटक सकता है। नौकरी की स्थिति बिगड़ सकती है। शेयर मार्केट या अन्य कहीं इन्वेस्ट किया हुआ पैसा डूब सकता है। पुश्तैनी संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। सेहत का खास ध्यान रखें।

35
कर्क वालों की बिगड़ेगी सेहत

इस राशि के लोगों की सेहत सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव के कारण बिगड़ सकती है। इन्हें अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। नौकरी-बिजनेस की स्थिति ठीक नहीं होगी। संतान के कारण किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार में भी क्लेश होने की संभावना है। जमा पूंजी गैरजरूरी कामों में खर्च हो सकती है।

45
कन्या वाले रहें सावधान

2 अक्टूबर को होने वाला सूर्यग्रहण इसी राशि में होगा, इसलिए ये लोग सबसे ज्यादा सावधान रहें। इनके साथ कोई गंभीर घटना-दुर्घटना हो सकती है। कोई गुप्त बातें सार्वजनिक हो सकती है, जिसके कारण मान-सम्मान में कमी आएगी। सेहत को लेकर भी लापरवाही न बरतें नहीं तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

55
मीन वालों की बढ़ेगी परेशानी

इस राशि के लोगों की परेशानी कुछ ज्यादा ही बढ़ सकती है। कोई बड़ा निर्णय गलत साबित होगा जिसके कारण परिवार में आपकी आलोचना होगी। किसी दोस्त या रिश्तेदार से जुड़ी बुरी खबर सुनने को मिलेगी। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। इस समय कोई भी नया काम शुरू न करें।


ये भी पढ़ें-

आखिर क्यों ग्रहण के दौरान भोजन और जल में डाला जाता है तुलसी पत्र?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Recommended Stories