सूर्य के राशि बदलने से किन 4 राशि वालों पर आएगा संकट? होगा विवाद और धन हानि

Published : Sep 12, 2024, 10:54 AM IST

Surya Gochar september 2024: ग्रहों का राजा सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। वर्तमान में ये ग्रह सिंह राशि में है। 16 सितंबर को ये सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा, ऐसा होने से 4 राशि वालों पर संकट आ सकता है। 

PREV
15
सूर्य राशिफल सितंबर 2024

Surya Rashifal September 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य नवग्रहों में से एक है। ये ग्रह हर 30 दिन में राशि बदलता है। वर्तमान में ये अपनी स्वराशि सिंह में है। 16 सितंबर को सूर्य सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का शुभ-अशुभ असर सभी राशि के लोगों पर होगा, लेकिन सबसे ज्यादा बुरा असर 4 राशि वालों पर होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां और कैसा होगा उन पर सूर्य के राशि परिवर्तन का असर…

25
मेष राशि वाले रहेंगे परेशान

इस राशि के लोग सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण काफी परेशान रहेंगे। इनके जीवन में निराशा का माहौल रहेगा। धन हानि के योग भी इस दौरान बनेंगे। लव लाइफ से जुड़े मामले सावर्जनिक होने से अपमान की स्थिति बनेगी। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं।

35
कर्क वालों को मिलेगी बुरी खबर

इस राशि के लोगों को सूर्य के राशि परिवर्तन के चलते कोई बुरी खबर मिल सकती है। परिवार में छोटी-छोटी बातों पर क्लेश की स्थिति बनेगी। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। बैंक बैलेंस में अचानक कमी आ सकती है। किसी खास दोस्त से विवाद हो सकता है।

45
तुला वालों को होगी धन हानि

इस राशि के लोगों को धन हानि का सामना करना पड़ेगा। इन्वेस्टमेंट से नुकसान होगा। उधार दिया हुआ पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है जिससे कारण अपमान हो सकता है। बिजनेस में लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे। सेहत का भी ध्यान रखें।

55
कुंभ वाले रहें सावधान

सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। कुछ लोग इनका फायदा उठा सकते हैं। दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। वाहन भी सावधानी से चलाएं, नहीं तो दुर्घटना का भय बना रहेगा। लव लाइफ के मसले उलझ सकते हैं। धन हानि संभव है।


ये भी पढ़ें-

18 सितंबर 2024 को है चंद्रग्रहण, इस दौरान ये 6 काम ना करें?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories