Mangal Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में जिन 9 ग्रहों के बारे में बताया गया है, इनमें से मंगल ग्रह भी एक है। विज्ञान में इसे लाल ग्रह कहा जाता है और धर्म ग्रंथों में इसे ग्रहों का सेनापति कहा गया है। ये ग्रह भी हमारे जीवन पर बहुत गहरा असर डालता है।
Mangal Rashifal August 2024: ग्रहों की स्थिति हर समय बदलती रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी 9 ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलते हैं। नवग्रहों में मंगल का भी प्रमुख स्थान है। ज्योतिष शास्त्र में इसे वीरता और साहस का प्रतीक माना गया है। सौरमंडल के 9 ग्रहों में इसे सेनापति का पद प्राप्त है। इस बार जन्माष्टमी पर यानी 26 अगस्त, सोमवार को ये ग्रह वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में ये ग्रह 20 अक्टूबर तक रहेगा। मंगल के राशि बदलने से कुछ राशि वालों को जबर्दस्त फायदा होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 3 राशियां…
24
मेष वालों को होगा धन लाभ
इस राशि का स्वामी स्वयं मंगल ही है। मंगल के राशि बदलने से इस राशि वालों को धन लाभ के योग बनेंगे। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा भी इस समय मिलने की उम्मीद है। किसी की सहायता से नई संपत्ति जैसे मकान, दुकान आदि खरीद सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी। पुराने विवादों का अंत होगा। समय अनुकूल रहेगा।
34
सिंह वालों की खत्म होंगी परेशानियां
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोगों के जीवन में मंगल के राशि परिवर्तन से पॉजिटिव चेंज आएंगे। पुरानी परेशानियां भी खत्म होंगी। नौकरी-बिजनेस में फायदा होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। लव लाइफ से जुड़े मसले हल हो सकते हैं। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि भी इस दौरान मिल सकती है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग भी हैं।
44
वृश्चिक वाले रहेंगे खुशहाल
इस राशि के स्वामी भी मंगल ही है। इस राशि के लोगों के जीव में खुशहाली बनी रहेगी। कोई गुड न्यूज भी इन्हें मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मन में सुकून रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। नया वाहन भी ले सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा। समय पूरी तरह से अनुकूल रहेगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।