Rakshabandhan 2024: साल 2024 में रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के समय सिंह राशि में तीन ग्रह एक साथ रहेंगे, जिससे त्रिग्रही योग बनेगा। ये योग 4 राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा।
Rakshabandhan 2024 Rashifal: श्रावण मास के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 19 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन पर्व पर ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 19 अगस्त को सिंह राशि में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह एक साथ रहेंगे। 3 ग्रह एक ही राशि में होने से ये त्रिग्रही योग कहलाएगा। साथ ही बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य नाम का राजयोग भी बनेगा। इस शुभ योग का सबसे ज्यादा 4 राशि वालों को होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
25
मेष वाले रहेंगे खुशहाल
त्रिग्रही योग के चलते इस राशि के लोगों को खुशियां मिलेंगी। इनके अटके हुए काम पूरे होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ से छुटकारा मिलेगा। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा, जिससे भविष्य में लाभ होगा। समझदारी से लिए गए निर्णय आपकी योग्यता साबित करेंगे। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी ठीक रहेगी।
35
सिंह वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज आपकी टेंशन दूर करेगी। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है। नया वाहन या मकान भी ले सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी।
45
वृश्चिक वालों को मिलेगी सफलता
इस राशि के लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। बेरोजागारों को नौकरी मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम अनुकूल रहेंगे। जो काम लंबे समय से अटके हुए हैं वो पूरे हो सकते हैं। उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। लव लाइफ पहले से काफी बेहतर रहेगी। संतान से सुख मिलेगा।
55
मीन वालों को मिलेंगी खुशियां
इस राशि के लोगों के जीवन में खुशियां ही खुशियां होंगी। नौकरी-बिजनेस में फायदा होगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ के योग बन रहे हैं। इन्वेस्टमेंट के लिए भी समय अनुकूल है। पैतृक संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है। परिवार में कोई शुभ प्रसंग भी हो सकता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।