Published : Sep 05, 2024, 09:47 AM ISTUpdated : Sep 06, 2024, 08:26 AM IST
Hartalika Teej 2024: इस बार हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर, शुक्रवार को किया जाएगा। इस दिन बुधादित्य नाम का राजयोग भी बनेगा। इस राजयोग के शुभ प्रभाव से 4 राशि वाले लोगों का भाग्य चमक सकता है।
Hartalika Teej 2024 Rashifal: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हर साल हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है। इस बार ये व्रत 6 सितंबर, शुक्रवार को किया जाएगा। महिलाओं के लिए ये व्रत बहुत ही खास है। इस दिन महिलाएं परिवार की खुशहाली के लिए ये व्रत करती हैं। इस बार 6 सितंबर को सिंह राशि में बुध और सूर्य के होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बन रहा है, जिसके चलते इस व्रत का महत्व और भी बढ़ गया है। आगे जानिए इन राजयोग के शुभ प्रभाव से किन 4 राशि वालों को किस्मत चमकेगी…
25
वृष वालों को होगा धन लाभ
हरतालिका तीज पर बने बुधादित्य योग के चलते वृष राशि वालों को धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। इस राशि के लोगों का अटका हुआ पैसा मिलेगा। पैतृक संपत्ति भी इस समय मिल सकती है। संतान से सुख मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिवार में नन्हा सदस्य आ सकता है।
35
सिंह वालों का होगा प्रमोशन
बुधादित्य राजयोग इसी राशि में बन रहा है, जिसके चलते सबसे ज्यादा फायदा इन्हें ही होगा। नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। अगर कोई कर्ज है तो वो चुकता कर सकते हैं। माता-पिता के सहयोग से नई प्रॉपर्टी भी इस समय खरीद सकते हैं। संतान की उपलब्धि से खुशी मिलेगी।
45
धनु वाले खरीदेंगे नई प्रॉपर्टी
इस राशि के लोग बुधादित्य राजयोग के शुभ प्रभाव से नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, जिससे इन्हें भविष्य में लाभ होगा। सेहत में काफी सुधार होगा। लव लाइफ से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। अगर कोई लोन लेना चाहते हैं तो उसमें भी सफलता मिलेगी। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा।
55
मीन वाले रहेंगे खुशहाल
इस राशि के लोग काफी खुशहाल रहेंगे। माता पक्ष से सहयोग मिलेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए ये समय शुभ फल देने वाला रहेगा। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे, लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।