
Ketu Gochar 2023 Rashifal: 30 अक्टूबर, सोमवार को केतु ग्रह तुला से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश चुका है। केतु का ये राशि परिवर्तन काफी खास है क्योंकि ये ग्रह 18 महीने में एक बार राशि बदलता है। वहीं ये राशि क्रम में आगे की बजाए पीछे की ओर गति करता है। केतु के इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलेगा। आगे जानिए आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा…
मेष राशि
केतु का गोचर इस राशि के छठे भाव में होगा, जिससे इनकी आर्थिक समस्याओं में सुधार आ सकता है। नई नौकरी के लिए प्रस्ताव भी इस दौरान मिल सकता है। अगर कोई लोन लेना चाह रहे हैं तो इसमें भी सफलता मिलेगी। सेहत के मामले बिगड़ सकते हैं। लव लाइफ ठीक रहेगी। मान-सम्मान भी मिलेगा।
वृष राशि
केतु का राशि परिवर्तन इस राशि के पांचवें भाव में होगा, जिससे इनके रिश्तों में तनाव की स्थिति बन सकती है। लव लाइफ की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत के बाद भी मनचाहे परिणाम नहीं मिल पाएंगे। बिजनेस में भी लाभ की स्थिति न के बराबर रहेगी। बिगड़ती सेहत चिंता का कारण बन सकती है।
मिथुन राशि
चौथे भाव में केतु का गोचर मानसिक परेशानी बढ़ाने वाला रहेगा। मां की सेहत बिगड़ सकती है। न चाहते हुए भी परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। इस दौरान आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है। दुश्मन हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
कर्क राशि
केतु तीसरे भाव में आना इस राशि के लोगों के लिए मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। इनके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। इन्वेस्टमेंट से फायदा होगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से ये समय ठीक नहीं रहेगा, भाई-बहनों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। पत्नी की सेहत बिगड़ सकती है।
सिंह राशि
केतु का दूसरे घर में प्रवेश आपकी नौकरी पर असर डाल सकता है। अगर आप किसी दूसरी जॉब की तलाश में हैं तो आपकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। सरकारी काम समय पर पूरे हो सकते हैं।
कन्या राशि
केतु का गोचर इसी राशि में होने इन लोगों की के आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। प्रेम संबंधों में किसी बात पर खटास हो सकती है। पत्नी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। इस समय पिता और गुरु का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्राओं पर जाने का मौका मिलेगा।
तुला राशि
केतु के 12वें भाव में आने से इस राशि वालों के खर्च अचानक तेजी से बढ़ सकते हैं, जिसके कारण इनका बजट बिगड़ सकता है। वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें क्योंकि घटना-दुर्घटना के योग भी इस समय बन रहे हैं। अगर कोई पुरानी बीमारी है तो वह फिर से उभर सकती है। परिवार में विवाद की स्थिति बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि
केतु के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि वालों को अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। जो लोग प्रॉपर्टी के कामों से जुड़े हैं उनके लिए ये समय बहुत ही फायदा पहुंचाने वाला रहेगा। बड़े लोगों से संबंध अच्छे होंगे। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी ये समय शुभ फल देने वाला रहेगा।
धनु राशि
केतु का दसवें स्थान पर गोचर काम का बोझ बढ़ाने वाला रहेगा। दुश्मन सक्रिय होकर आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छा-खासा फायदा हो सकता है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। अगर आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आपकी ये इच्छा पूरी हो सकती है।
मकर राशि
केतु का नौवें भाव में गोचर आपकी संपत्ति में अच्छी खासी वृद्धि करा सकता है। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। यात्राओं पर जाने से फायदा होगा। पुराने पारिवारिक विवाद खत्म हो सकते हैं। साधु-संतों की संगति का फायदा होगा। पैतृक बिजनेस से फायदा होगा और मानसिक शांति का अनुभव होगा।
कुंभ राशि
केतु इस राशि से आठवें स्थान पर रहेगा। ये स्थिति ठीक नहीं कही जा सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा ले तो बेहतर रहेगा। वाणी में कटुता बने बनाए काम बिगाड़ सकती है। बिजनेस में कुछ असफलताएं भी मिलेंगी। मानसिक कष्ट अचानक बढ़ सकते हैं।
मीन राशि
केतु का सातवें भाव में आना वैवाहिक जीवन के लिए ठीक नहीं है। इससे प्रेम संबंध खत्म हो सकते हैं। वैवाहक जीवन की परेशानी पूरे परिवार में तनाव बढ़ा सकती है। वहीं बिजनेस करने वाले लोगों के लिए केतु की स्थति फायदा पहुंचाने वाली रहेगी। भाइयों से धन प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा।
करवा चौथ का नाम सुनते ही क्यों डर जाती है मथुरा के इस गांव की महिलाएं?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।