
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलते हैं। राहु-केतु भी इनमें से एक है। ये दोनों ग्रह 18 महीने में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। अप्रैल 2022 के बाद ये दोनों ग्रह आज 30 अक्टूबर को राशि बदलेंगे। इसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
30 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 30 October 2023)
30 अक्टूबर 2023, दिन सोमवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि दिन भर रहेगी। सोमवार को कृत्तिका नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे सुस्थिर नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन त्रिपुष्कर, व्यातिपात और वरीयान नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 07:58 से 09:22 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को राहु-केतु के साथ चंद्रमा भी राशि बदलेगा। राहु मेष से निकलकर मीन में, केतु तुला से निकलकर कन्या राशि में और चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु मेष राशि में, सूर्य, बुध और मंगल तुला राशि में, शनि कुंभ राशि में और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।
30 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- कार्तिक मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- कृत्तिका
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:34 AM
सूर्यास्त - 5:46 PM
चन्द्रोदय - Oct 30 6:55 PM
चन्द्रास्त - Oct 31 8:53 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM – 12:32 PM
अमृत काल - 01:41 AM – 03:14 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:58 AM – 05:46 AM
30 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:46 AM – 12:10 PM
कुलिक - 1:34 PM – 2:58 PM
दुर्मुहूर्त - 12:32 PM – 01:17 PM और 02:47 PM – 03:31 PM
वर्ज्यम् - 07:59 PM – 09:34 PM
ये भी पढ़ें-
करवा चौथ पर महिलाएं भूलकर भी न पहनें इस रंग के कपड़े, जानें कारण
Karwa Chauth 2023: इन 7 चीजों के बिना अधूरी है करवा चौथ की थाली
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।