
Rahu Transit 2023 Rashifal: राहु-केतु, ये दोनों का नाम सुनते ही लोगों के मन में भय उत्पन्न हो जाता है। ये दोनों ग्रह जब विपरीत फल देते हैं तो राजा भी रंक यानी भिखारी बन जाता है। खास बात ये है कि ये दोनों ही ग्रह हमेशा वक्री चाल यानी उल्टी दिशा में चलते हैं। ये ग्रह 18 महीने में एक बार राशि बदलते हैं। 30 अक्टूबर को राहु राशि बदलकर मेष से मीन में आ जाएगा। राहु के इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। आगे जानिए राहु का राशिफल…
मेष राशि
इस राशि के लोगों के राहु का राशि बदलने ठीक नहीं रहेगा। इन्हें यात्राओं में थकान, खर्चों में वृद्धि और पारिवारिक तनाव जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इनके दुश्मन में सक्रिय रहेंगे जो इन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
वृषभ राशि
इस राशि के लोगों के राहु के राशि परिवर्तन से लाभ की स्थिति बनती नजर आ रही है। ये लोग जिस भी योजना पर काम करेंगे, उसमें इन्हें सफलता मिलेगी। इनके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को विशेष लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि
इस राशि के लोगों के लिए राहु का राशि परिवर्तन दसवे स्थान पर होगा। राहु की ये स्थिति शुभ फल देने वाली रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का बड़ा पद मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से फायदा भी होगा। राहु के प्रभाव से शत्रु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। कोई नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं।
कर्क राशि
राहु के गोचर इस राशि वालों को मेहनत कुछ ज्यादा ही करनी पड़ेगी। राहु इस दौरान खूब मेहनत करवाएगा, निकट भविष्य में इसका शुभ फल भी मिलेगा। इस समय आपको गलत संगत वाले लोगों से बचकर रहना होगा नहीं तो इससे आपका भविष्य बिगड़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक रहेगा।
सिंह राशि
राहु का गोचर इस राशि के आठवें भाव में होगा। इस राशि वालों को पैसों से जुड़ी समस्याएं आ सकती है। हालांकि इनका कोई काम रुकेगा नहीं। ये अपने ससुराल पक्ष के कोई लेनदेन न करें और किसी को पैसा उधार भी न दें तो अच्छा रहेगा। इन्हें अपी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। सेहत का ध्यान रखें।
कन्या राशि
राहु का गोचर सातवें भाव में होने से वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। पत्नी की सेहत भी इस दौरान बिगड़ सकती है, जिसमें काफी खर्च आ सकता है। न चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। आलस्य बना रहेगा। भाई-बहनों से विवाद भी संभव है। संपत्ति के मामले उलझ सकते हैं।
तुला राशि
राहु का गोचर इस राशि से छठे भाव में होगा। ये स्थिति इस राशि वालों के लिए ठीक रहेगी। इस राशि वाले अगर किसी बेहतर नौकरी की तलाश में हैं तो वो इन्हें मिल सकती है। वैवाहिक जीवन की परेशानियां भी खत्म हो सकती है। कार्यस्थल पर मान सम्मान मिलेगा। पैतृक कारोबार को नईं ऊंचाई पर ले जा सकते हैं।
धनु राशि
राहु के चौथे भाव में होने से इस राशि के लोगों का मानसिक कष्ट बढ़ सकता है। इससे इनके वैवाहिक जीवन और बिजनेस पर भी निगेटिव असर देखने को मिलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी या दुर्घटना के योग इस समय बन सकते हैं। दुश्मनों भी परेशान करने की कोशिश करेंगे। बिजनेस में धन की कमी हो सकती है।
मकर राशि
राहु का तीसरे भाव में होना इस राशि वालों के लिए फायदा पहुंचाने वाला रहेगा। इस राशि के लोगों को काफी अधिक यात्राएं करनी पड़ेंगी, जिससे इन्हें फायदा भी होगा। टेक्नीकल काम करने वाले लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। अविवाहितों का विवाह हो सकता है। धर्म-कर्म के कामों में समय बीतेगा।
कुंभ राशि
राहु का गोचर इस राशि के दूसरे भाव में होगा। जिससे इन्हें पैतृक संपत्ति मिलने के योग बन सकते हैं। दुश्मनों से छुटकारा मिलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां भी इस समय दूर हो सकती है। जीवन के हर क्षेत्र में इन्हें सफलता मिल सकती है। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसमें भी सक्सेस मिलेगी।
मीन राशि
राहु इसी राशि में अगले 18 महीनों तक रहेगा, जिसके प्रभाव से इस राशि वालों की परेशानियां कुछ हद तक काम हो सकती हैं। पैसों की तंगी से भी छुटकारा मिलेगा। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे। यात्राओं पर जाने का मौका मिलेगा। भाइयों से धन प्राप्ति के संकेत भी मिल रहे हैं।
Karwa Chauth 2023: इन 7 चीजों के बिना अधूरी है करवा चौथ की थाली
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।