Shani Kumbh Rashifal 2024: शनि की साढ़ेसाती बिगाड़ेगी हर काम, साल 2024 में कुंभ वालों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़

Published : Dec 09, 2023, 04:20 PM ISTUpdated : Dec 29, 2023, 04:51 PM IST
Kumbh-Shani-Rashifal-2024

सार

Shani Rashifal 2024: ग्रंथों में शनिदेव के 7 वाहनों के बारे में बताया गया है। इसके अलावा शनिदेव के अन्य वाहन भी हैं। शनिदेव जिस वाहन पर सवार होकर किसी राशि में प्रवेश करते हैं, उसी के अनुसार, उस राशि के लोगों को शुभ-अशुभ फल प्राप्त होते हैं। 

Kumbh Rashi Par shani ki dasha 2024: शनि चालीसा के अनुसार, शनिदेव के 7 वाहन हैं-हाथी, गधा, हिरण, कुत्ता, सियार, शेर, व गिद्ध। इसके अलावा कौआ व हंस को भी शनिदेव का वाहन माना गया है। शनिदेव के इन वाहनों से संबंधित अनेक बातें ज्योतिष शास्त्र व धर्म ग्रंथों में बताई गई है। जब भी शनिदेव किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो उनका वाहन अलग होता है। उस वाहन के आधार पर ही उस राशि के लोगों को शुभ-अशुभ फल मिलते हैं। आगे जानिए साल 2024 में शनि ग्रह कुंभ राशि पर कैसा असर डालेगा…

शनि राशिफल 2024 कुंभ राशि (Shani Kumbh Rashifal 2024)
कुंभ राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं और खास बात ये है कि साल 2024 में पूरे समय शनिदेव इसी राशि में रहेंगे। इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण रहेगा जो काफी परेशान करने वाला रहेगा। इस दौरान कुंभ राशि के लोगों को पेट से जुड़े रोग हो सकते हैं। बुरी आदतों के कारण समाज में मान-सम्मान में कमी आ सकती है। धन हानि की स्थिति बनेगी। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर परेशानी बढ़ा सकते हैं। अलग-अलग कारणों से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

इस दौरान शनि रहेगा वक्री
30 जून से 15 नवंबर के बीच शनि वक्री चाल चलेगा। ये समय नौकरी और बिजनेस दोनों के लिए अशुभ रहेगा। नौकरी में टारगेट पूरे नहीं होंगे, जिसके कारण अधिकारियों के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। बिजनेस में नुकसान होने से तनाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों से दूर बनाकर रखें, नहीं तो वैवाहिक जीवन खराब हो सकता है। न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं।

कुंभ राशि के लिए शनि के उपाय (Kumbh Rashi Ke Liye Shani Ke Upay)
1. शनिदेव को प्रसन्न करने के ले काली चीजों जैसे जूते-चप्पल, कंबल आदि का दान करें।
2. प्रत्येक शनिवार को उपवास रखें और शनिदेव की पूजा करें।
3. शनिदेव का अभिषेक सरसों के तेल से करें।
4. रोज शाम को शमी के पौधे के पास सरसों के तेल का दीपक लगाएं।
5. हर शनिवार को सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर दान करें।

 

ये भी पढ़ें-

Shani Mesh Rashifal 2024: शेयर मार्केट, प्रॉपर्टी या जॉब, साल 2024 में शनिदेव किस फील्ड में दिलाएंगे सक्सेस?


Shani Vrishabh Rashifal 2024: लापरवाही, परेशानी और नुकसान, साल 2024 में कैसा होगा आप पर शनि का असर?


Shani Mithun Rashifal 2024: क्या साल 2024 में मिथुन राशि वालों को होगा धन लाभ, शनिदेव कैसे चमकाएंगे किस्मत?


Shani Kark Rashifal 2024: पूरे साल रहेगा शनि की ढय्या का अशुभ असर, जानें कैसा रहेगा कर्क राशि वालों के लिए 2024?


Shani Singh Rashifal 2024: पैसा-अच्छी सेहत और सम्मान, शनिदेव और क्या-क्या देंगे सिंह राशि वालों को साल 2024 में?


Shani Kanya Rashifal 2024: साल 2024 में कन्या राशि वालों के लिए शनि का असर शुभ रहेगा या अशुभ? जानें राशिफल से


Shani Tula Rashifal 2024: फैमिली-जॉब और बिजनेस, साल 2024 में शनि कितनी गुड न्यूज देगा तुला राशि वालों को?


Shani Vrishchik Rashifal 2023: मेहनत से मिलेगी सफलता या किस्मत से, साल 2024 में वृश्चिक वालों पर कैसा रहेगा शनि का असर?

Shani Dhanu Rashifal 2024: साल 2024 में धनु राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, जो चाहेंगे-वो मिलेगा!


Shani Makar Rashifal 2024: शनि की उतरती साढ़ेसाती साल 2024 में मकर राशि वालों को क्या गुड न्यूज देगी?


Shani Meen Rashifal 2024: मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती पड़ेगी भारी, साल 2024 में होगा बड़ा उलट-फेर


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 11 December 2025: कौन रिस्क वाले काम न करे-किसे होगा धन लाभ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 10 December 2025: किसे मिलेगी मनचाही जॉब-कौन शुरू करेगा नया बिजनेस?