
Makar Rashi Par shani ki dasha 2024: लोगों के मन में शनि की साढ़ेसाती को लेकर कईं तरह की धारणाएं हैं। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि साढ़ेसाती का असर साढ़े सात साल तक रहता है। ये साढ़ेसात साल तीन भागों में बंटे हुए होते है यानी ढाई-ढाई सालों में। इनमें से पहले और दूसरे ढाई काफी कष्टदाई होते हैं और अंतिम ढाई साल में परेशानियां कम होने लगती है, साथ ही शुभ फल भी मिलने लगते हैं। साल 2024 में मकर राशि पर उतरती हुई साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। आगे जानिए साल 2024 में शनि ग्रह मकर राशि पर कैसा असर डालेगा…
शनि राशिफल 2024 मकर राशि (Shani Makar Rashifal 2024)
साल 2024 में मकर राशि वालों के लिए काफी खास रहेगा। उतरती हुई साढ़ेसाती शुभ फल प्रदान करेगी। लव लाइफ और सेहत की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। पैसा जितनी तेजी से आएगा, उतनी तेजी से खर्च भी होगा। लेकिन इसके बाद भी आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बिजनेस में कोई बड़ी कामयाबी इस साल आपको मिल सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपको भविष्य में काफी फायदा पहुंचाएगा। कुल मिलाकर ये साल मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। छोटी-मोटी परेशानी जरूर होगी।
इस दौरान रहें सावधान
30 जून से 15 नवंबर के बीच शनि जब टेढ़ी चाल चलेगा यानी वक्री स्थिति में रहेगा, उस दौरान पैसों के मामलों में सोच-समझकर फैसला ले। हाथ आया कोई बड़ा मौका निकल सकता है। किसी से कर्ज लेने की स्थिति बने तो पहले पूरी तरह से जांच-परख जरूर करें। किसी खास से जुड़ी बुरी खबर आपको परेशान कर सकती है।
मकर राशि के लिए शनि के उपाय (Makar Rashi Ke Liye Shani Ke Upay)
1. गरीब लोगों को भोजन, कपड़े, अनाज आदि का दान समय-समय पर करते रहें।
2. प्रत्येक शनिवार कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।
3. शनि यंत्र की स्थापना और पूजा करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
4. शमी का पौधा लगाएं और रोज इसमें पानी डालें।
5. शनिदेव को मंत्रों का जाप प्रत्येक शनिवार को करें।
Shani Vrishabh Rashifal 2024: लापरवाही, परेशानी और नुकसान, साल 2024 में कैसा होगा आप पर शनि का असर?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।