Published : May 28, 2024, 01:42 PM ISTUpdated : May 28, 2024, 01:43 PM IST
Mangal Gochar June 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे सौर मंडल में 9 ग्रह हैं। ये सभी ग्रह समय-समय पर राशि बदलते हैं। मंगल भी इन ग्रहों में से एक है। इसे लाल ग्रह भी कहा जाता है।
Mangal Rashifal June 2024: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल ग्रह हर 45 दिन में राशि बदलता है। वर्तमान में ये ग्रह मीन राशि में स्थित है। 1 जून 2024 को ये ग्रह मीन से निकलकर मेष में प्रवेश करेगा। ऐसी स्थिति में शनि और मंगल का दृष्टि संबंध बनेगा, जिससे विस्फोटक नाम का अशुभ योग निर्मित होगा। इस अशुभ योग का सबसे ज्यादा प्रभाव 4 राशियों पर होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
25
मेष राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन
इसी राशि में मंगल का गोचर होगा, इसलिए सबसे ज्यादा परेशानी इस राशि के लोगों को ही होगी। इस राशि के लोगों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे और पैसा भी अधिक खर्च होगा। बिजनेस-नौकरी की स्थिति और खराब हो सकती है। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है।
35
कर्क वालों को होगा नुकसान
इस राशि के लोगों को पैसों का नुकसान हो सकता है। बिजनेस में हाथ आया मौका निकल सकता है। व्यर्थ के कामों में समय बीतेगा। उधार दिया पैसा अटका सकता है या डूब सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है, नहीं तो कोई आपको धोखा भी दे सकता है। ये समय सोच-समझकर फैसला लेने का है।
45
कन्या वाले रहेंगे नौकरी से परेशान
इस राशि के लोग नौकरी से परेशान रहेंगे। टारगेट पूरा न होने के कारण अधिकारी इनसे नाराज रहेंगे। बात नौकरी छोड़ने तक भी पहुंच सकती है। ऑफिस में किसी से हॉट टॉक होने से आपका इमप्रेशन भी खराब हो सकता है। ये समय इन्वेस्टमेंट करने का बिल्कुल भी नहीं है। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
55
मकर वाले रहें सावधान
इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। दुश्मन इन्हें परेशान करेंगे और षड़यंत्र भी रच सकते हैं। बच्चों के कारण किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। संतान की गतिविधि के कारण समाज में अपमान का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।