Surya Gochar 2024: 14 मई को सूर्य मेष राशि से निकलकर वृष में आ चुका है। ऐसा होते ही सूर्य-शनि का अशुभ योग भी खत्म हो चुका है। सूर्य के राशि परिवर्तन होने से कुछ राशि वालों के बुरे दिन खत्म हो चुके हैं।
Surya May 2024 Rashifal: पिछले दिनों यानी 14 मई को सूर्य मेष से निकलकर वृष राशि में आ चुका है। सूर्य के वृष राशि में आने से कुछ राशि वालों के बुरे दिन खत्म हो चुके हैं। अब इन राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 14 अप्रैल से सूर्य पर शनि की वक्र दृष्टि पड़ रही थी, जिससे कुछ राशि के लोगों के लिए विवाद की स्थिति बन रही थी। 14 मई को सूर्य के वृष राशि में आते ही उन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आगे जानिए कौन-सी हैं ये राशियां…
24
वृष वालों को खत्म होंगे बुरे दिन
इस राशि वालों के बुरे दिन सूर्य के राशि बदलते ही खत्म हो चुके हैं। किस्मत के साथ मिलेगा। अटके हुए पैसे मिल सकते हैं। समाज में इन्हें मान-सम्मान की प्राप्ति भी सफव है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में सुधार होगा। माता-पिता के सहयोग से कोई संपत्ति या वाहन भी खरीद सकते हैं। व्यर्थ के कामों से छुटकारा मिलेगा। धर्म-कर्म के कामों में मन लगेगा और आध्यात्म की ओर रुझान बढ़ सकता है।
34
सिंह वालों का बढ़ेगा गुड लक
इस राशि के स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं। इस राशि वालों का गुड लक बढ़ने से इन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होगी। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। संतान की उपलब्धि से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग भी इस समय बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। समस्याओं का अंत होगा। कोई मंहगा उपहार भी मिलेगा।
44
धनु वालों को होगा फायदा
इस राशि वालों के लोगों को नौकरी-बिजनेस आदि में बड़ा फायदा होता नजर आ रहा है। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। जो लोग इस समय राजनीति से जुड़े हुए हैं, उन्हें कोई बड़ा पद भी मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ कम हो सकती है। नौकरी के टारगेट समय पर पूरे होने से वर्क प्लेस पर आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। सेहत में भी काफी सुधार होगा।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।