Mangal Gochar 2025: मंगल करेगा ‘अमंगल’, 4 राशि वाले रहें सावधान-हो सकता है बड़ा नुकसान

Published : Sep 08, 2025, 03:34 PM IST

Mangal Gochar September 2025: 13 सितंबर को मंगल ग्रह कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। मंगल के इस राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। 4 राशि वालों को इसका सबसे बड़ा नुकसान हो सकता है।

PREV
15
सितंबर 2025 में मंगल कब बदलेगा राशि?

Mangal Rashifal September 2025: ज्योतिष शास्त्र में जो 9 ग्रह बताए गए हैं, वे सभी एक निश्चित समय पर राशि बदलते हैं। मंगल भी इन ग्रहों में से एक है। मंगल 45 दिन में राशि बदलता है। मंगल ग्रह 13 सितंबर को कन्या से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। मंगल के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा। 4 राशि के लोगों को इसका सबसे ज्यादा नुकसान होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…


ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 8 To 14 September 2025: इस सप्ताह 2 ग्रह बदलेंगे राशि, जानें किस राशि पर कैसा होगा असर?

DID YOU KNOW ?
मंगल ग्रह का महत्व
ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहते हैं। मंगल ग्रह की उत्पत्ति पृथ्वी से हुई है, ऐसी मान्यता है। इसलिए इसे भूमि पुत्र भी कहते हैं।
25
मेष वालों को होगा नुकसान

इस राशि के लोगों को बिजनेस में बड़ा नुकसान हो सकता है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट में नुकसान होगा। नौकरी में अधिकारी टारगेट पूरा करने के लेकर दवाब बनाएंगे। छोटी-छोटी बातों पर आप डिप्रेशन में जा सकते हैं। परिवार की स्थिति भी कुछ खास अच्छी नहीं रहेगी। पैसों की तंगी के कारण पति-पत्नी में विवाद की स्थिति बन सकती है।

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2025: 8 राशि पर भारी है चंद्र ग्रहण, जानें किसके शुरू होंगे बुरे दिन-बढ़ेगी टेंशन?

35
कर्क वालों की बढ़ेगी टेंशन

इस राशि के लोग किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। संतान की कोई बात इनकी टेंशन बढ़ा सकती है। क्रोध की अधिकता इनके लिए अच्छी नहीं है। ये समय इन्वेस्टमेंट के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। माता-पिता की सेहत को लेकर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। दूसरों की बातों में बिल्कुल भी न आएं नहीं तो नुकसान होगा।

45
तुला वाले हो सकते हैं बीमार

इस राशि के लोगों को सेहत का खास ध्यान रखना होगा नहीं तो पुराना रोग फिर उभर सकात है। रक्त से संबंधित बीमारियां होने का भय बना रहेगा। जमीन-जायदाद को लेकर भाई-बहन से विवाद होने की संभावना है। इस समय किसी भी यात्रा पर जाने से बचें नहीं तो मृत्यु सम कष्ट हो सकता है। वाहन आदि भी सावधानी के चलाएं।

55
कुंभ वालों को मिलेगा धोखा

इस राशि के लोग पैसों के मामले में धोखे का शिकार हो सकते हैं। इसलिए किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। बिजनेस-नौकरी में सावधानी पूर्वक काम करें। अपने सीक्रेट किसी के साथ भी शेयर न करें नहीं तो समाज में अपमान की स्थिति बन सकती है। पति-पत्नी में किसी बात पर बड़ा विवाद हो सकता है। संतान पर नजर रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Photos on

Recommended Stories