Mangal Gochar 2025: 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बिजनेस में होगा धन लाभ-नौकरी में प्रमोशन

Published : Sep 11, 2025, 05:03 PM IST

Mangal Gochar 2025: 13 सितंबर को मंगल ग्रह कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होने से 4 राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं और इन्हें कोई बड़ी सफलता भी मिल सकती है। धन लाभ के योग भी बनेंगे।

PREV
15
मंगल के राशि बदलने से किन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन?

Mangal Rashifal September 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है। ये ग्रह हर 45 दिन में राशि बदलता है। मंगल के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों के लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देता है। 13 सितंबर को मंगल कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। मंगल का ये राशि परिवर्तन 4 राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहेगा। ये 4 राशियां हैं- वृषभ, सिंह, मकर और कुंभ। आगे जानिए इन 4 राशि वालों को कौन-कौन से लाभ होंगे…


ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2025: सर्वपितृ अमावस्या पर होगा सूर्य ग्रहण, किन 4 राशि वालों की बढ़ेगी मुसीबत-होगी धन हानि?

25
वृषभ वालों को नौकरी से होगा फायदा

मंगल के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को नौकरी में कोई बड़ा फायदा मिलता नजर आ रहा है। प्रमोशन के साथ-साथ इंक्रीमेंट भी हो सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग भी इस समय बन रहे हैं। अगर संतान के कारण कोई परेशानी है तो वह भी दूर हो सकती है। पुराने विवादों का अंत होगा और कोर्ट-कचहरी से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2025: मंगल करेगा ‘अमंगल’, 4 राशि वाले रहें सावधान-हो सकता है बड़ा नुकसान

35
सिंह राशि वालों को प्रॉपर्टी से रोगा लाभ

इस राशि के लोगों को प्रॉपर्टी से लाभ होगा यानी मकान, दुकान या जमीन के खरीदने-बेचने से। पति-पत्नी में अगर किसी वजह से विवाद की स्थिति बन रही है तो वह भी दूर होगी। संतान की सेहत पहले से अच्छी रहेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। थोड़ा समय धर्म-कर्म के कामों में बिताने का मौका मिलेगा। मनचाहा भोजन मिलने से खुशी होगी। सेहत ठीक रहेगी।

45
मकर वाले शुरू कर सकते हैं नया काम

इस राशि के लोग कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे भविष्य में अच्छा-खासा फायदा हो सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। अगर ये नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो ये समय बिल्कुल ठीक है। बिजनेस में कोई बड़ी डील होने से बड़ा लाभ होने की उम्मीद है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका भी मिल सकता है।

55
कुंभ राशि वालों को मिलेगी राहत

इस राशि के जो लोग पिछले काफी समय में परेशान चल रहे थे, उन्हें थोड़ी राहत मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिलने की उम्मीद है वहीं स्टूडेंट्स को भी मनचाही सफलता इस दौरान मिल सकती है। सहेत में अगर कोई समस्या है तो वह भी दूर हो सकती है। पैसों के लेन-देन में फायदा होगा। बैंक बैलेंस में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories