- Home
- Astrology
- Horoscope
- Surya Grahan 2025: सर्वपितृ अमावस्या पर होगा सूर्य ग्रहण, किन 4 राशि वालों की बढ़ेगी मुसीबत-होगी धन हानि?
Surya Grahan 2025: सर्वपितृ अमावस्या पर होगा सूर्य ग्रहण, किन 4 राशि वालों की बढ़ेगी मुसीबत-होगी धन हानि?
Surya Grahan 2025 Date: साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर, रविवार को होगा। इस दिन सर्वपितृ अमावस्या रहेगी। इस सूर्य ग्रहण का सबसे बुरा असर 4 राशि वालों पर होगा। इन लोगों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है।

सूर्य ग्रहण 2025 का राशिफल
Surya Grahan 2025 Rashifal: सूर्य ग्रहण वैसे तो खगोलीय घटना है लेकिन हमारे देश में इसे ज्योतिष और धर्म से जोड़कर देखा जाता है। इस बार साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण पितृ पक्ष के अंतिम दिन यानी सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर रहेगा। ये ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी धार्मिक महत्व नहीं माना जाएगा। लेकिन राशियों के हिसाब से लोगों पर इसका असर जरूर होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए किस 4 राशियों के लिए ये सूर्य ग्रहण अशुभ फल देने वाला रहेगा…
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2025: मंगल करेगा ‘अमंगल’, 4 राशि वाले रहें सावधान-हो सकता है बड़ा नुकसान
मेष राशि वालों को होगी धन हानि
सूर्य ग्रहण के प्रभाव के कारण इस राशि के लोगों को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। पुश्तैनी संपत्ति हाथ से निकल सकती है। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद होगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी बिगड़ सकती है। कर्ज लेकर जरूर काम पूरे करने पड़ेंगे। इस राशि के लोग किसी कानूनी मामले में भी फंस सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Numerology: बेहद चालाक होती हैं इन 3 तारीखों में जन्मीं लड़कियां, बातें बनाने में भी माहिर
कर्क राशि वाले रहें सावधान
इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। सूर्य ग्रहण के चलते ये रिस्क वाले काम न करें। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी भी पैसा उधार लेने से बचें। इन्वेस्टमेंट के लिए भी ये समय ठीक नहीं है। प्रेम प्रसंगों में उलझकर अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। हाथ आया फायदा का मौका भी निकल सकता है। इन्हें क्रोध पर काबू रखना होगा।
कन्या राशि वाले होंगे सबसे ज्यादा परेशान
सूर्य ग्रहण के चलते इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी क्योंकि इसी राशि में ये ग्रहण होने वाला है। इस राशि के लोग डिप्रेशन में जा सकते हैं या किसी घटना-दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। बार-बार धन हानि होगी। कानूनी मामलों में हार का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर भी सावधान रहने की जरूरत है।
मीन राशि वालों को मिलेगी बुरी खबर
इस राशि के लोगों को कोई बुरी खबर मिल सकती है। सोचे हुए काम समय पर पूरे न होने से टेंशन बढ़ेगी। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। किसी से विवाद होने की भी संभावना है। बैंक बैलेंस में तेजी से गिरावट होगी। परिवार में अचानक किसी की सेहत खराब हो सकती है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।