Numerology: देखने में आता है कि कुछ लड़कियां बहुत चालाक होती हैं। बातों ही बातों में बेवकूफ बनाना इनसे अच्छा कोई नहीं जानता। इसके पीछे की वजह इनकी डेट ऑफ बर्थ भी हो सकती है। 

Numerology Interesting Facts Related Mulank 5: अंक ज्योतिष यानी न्यूमरोलॉजी के जरिए किसी भी व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में आसानी से जाना जा सकता है। इतना ही नहीं डेट ऑफ बर्थ आपके नेचर पर भी सीधे इफेक्ट डालता है। न्यूमरोलॉजी में कुछ ऐसी खास डेट्स के बारे में बताया गया है जिनमें जन्म लड़कियां जरूरत से ज्यादा ही चालाक होती हैं और बातों ही बातों में किसी को भी बेवकूफ बना देती हैं। इनकी चालाकी के आगे लोमड़ी भी फेल हो जाती है। जानें इन खास डेट्स के बारे में…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किस मूलांक की लड़कियां होती हैं बेहद चालाक?

न्यूमरोलॉजी के अनुसार, जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। अंक 5 बुध ग्रह से संबंधित है जो हमारी वाणी और बुद्धि का कारक माना गया है। इसलिए मूलांक 5 वाली लड़कियों पर बुध ग्रह का सीधा असर होता है, जिसके चलते ये बहुत ही चालाक और बोल-चाल में माहिर होती हैं।

कैसा होता है मूलांक 5 वाली लड़कियों का नेचर और फ्यूचर?

1. न्यूमरोलॉजी के अनुसार, मूलांक 5 वाली लड़कियां बचपन से हर काम में आगे रहती हैं चाहें वो पढ़ाई हो या अन्य कोई क्रिएटिव एक्टिविटी।
2. मूलांक 5 वाली लड़कियां हायर एज्युकेट होकर सरकारी नौकरी भी कर सकती हैं या किसी कंपनी में अच्छी पोस्ट पर काम करती हैं।
3. अगर ये वर्किंग वूमन न भी हो तो और हाउस वाइफ भी हो तो पूरा परिवार इनके हाथ में होता है। ये जैसा चाहती हैं, परिवार में वैसा ही होता है।
4. इनका पारिवारिक जीवन काफी सफल रहता है। पति प्यार करने वाला और बच्चे आज्ञाकारी होते हैं।
5. ये दिखने में भी काफी आकर्षक होती हैं और बोलचाल में माहिर। जिसके चलते बातों ही बातों में ये किसी को भी बेवकूफ बना देती हैं।
6. चालाकी में भी इनका कोई जबाव नहीं होता। बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी आसानी से हल कर देती हैं।
7. इस मूलांक वाली लड़कियों की सबसे बड़ी खासियत ये भी रहती है कि ये किसी का दिल दिखाना पसंद नहीं करतीं, चाहे वो कोई अनजान ही क्यों न हो।
8. ये लड़कियां अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट को लेकर बहुत सावधान होती हैं। किससे संबंध रखना है और किससे दूरी मेंटेन रखनी है ये अच्छी तरह जानती हैं।
9. इनकी बुद्धि इतनी शार्प होती है कि जो जिस एक बार पढ़ लेती हैं, उसे आसानी से याद कर लेती हैं।
10. इन्हें अपने जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती। अगर पिता मध्यमवर्गीय हो तो इनका ससुराल बहुत पैसों वाला होता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।