Mangal Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में जो 9 ग्रह बताए गए हैं, उनमें मंगल भी एक है। मंगल एक क्रूर ग्रह है लेकिन ये शुभ फल भी देता है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मंगल तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।
Mangal Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को क्रूर ग्रह बताया गया है लेकिन जब ये किसी को शुभ फल देता है तो उसके वारे-न्यारे कर देता है। उसे अचल संपत्ति का मालिक बना देता है। मंगल ग्रह 45 से 57 दिनों के बाद राशि बदलता है। इस बार मंगल ग्रह 27 अक्टूबर को तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। अपनी ही राशि में मंगल ग्रह का प्रवेश 4 राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
इस राशि के स्वामी मंगलदेव ही हैं, इसलिए इस राशि के लोगों को अच्छा-खासा धन लाभ होने के योग बनेंगे। इस राशि के लोग नया मकान या जमीन आदि भी खरीद सकते हैं। पुश्तैनी संपत्ति का अगर कोई मामला अटका है तो वह भी आपको पक्ष में आ सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, जिससे टेंशन थोड़ी कम हो सकती है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे।
इस राशि के लोगों को मंगल के राशि परिवर्तन से बड़ी सफलता मिल सकती है। लव लाइफ में चल रही परेशानियां कम होंगी। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी भी इन्हें मिल सकती है। ससुराल पक्ष से संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है। क्रोध की कमी रहेगी, जिससे इनके बिगड़े काम फिर से बन सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
45
वृश्चिक राशि वालों की दूर होगी टेंशन
मंगल इसी राशि में प्रवेश करेगा जो इसके स्वयं के स्वामित्व की राशि है। स्वयं की राशि में मंगल बहुत शक्तिशाली हो जाता है। ऐसा होने से इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी टेंशन दूर होगी। परिवार में खुशहाली रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिल सकती है। संतान से सुख मिलेगा।
55
मीन राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे इनकी टेंशन खत्म होगी। बेरोजागारों को रोजगार मिलेगा। स्टूडेंट्स को भी अपनी मेहनत का फल मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। सेहत पहले से ठीक रहेगी। माता-पिता के सहयोग से नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।