Diwali 2025 Rashifal: 4 राशि वालों पर रहेगी देवी लक्ष्मी की कृपा, ये जमकर काटेंगे चांदी-भाग्य भी देगा साथ

Published : Oct 16, 2025, 05:14 PM IST

Diwali 2025 Rashifal: इस बार की दिवाली 4 राशि वालों के लिए बहुत ही खास रहेगी। इन राशि वालों पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी, जिसके चलते ये जमकर चांदी काटेंगे और इन्हें भाग्य का साथ भी मिलेगा।

PREV
15
दीपावली 2025 राशिफल

Diwali 2025 Horoscope: इस बार दिवाली 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी। इसके एक दिन पहले यानी 19 अक्टूबर, रविवार को सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह गुरु राशि परिवर्तन कर मिथुन से कर्क में आ आएगा। कर्क राशि में गुरु उच्च की स्थिति में होता है यानी यहां इसकी शक्ति कईं गुना अधिक हो जाती है। गुरु के राशि परिवर्तन का असर 4 राशि वालों पर सबसे ज्यादा होगा। इन 4 राशि वालों पर देवी लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहेगी, जिसके चलते इन्हें कईं तरह के लाभ होंगे। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

25
मेष वाले रहेंगे भाग्यशाली

इस राशि के लोग बहुत ही भाग्यशाली रहेंगे। इन पर देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहेगा, जिससे इन्हें एक के बाद एक धन लाभ के मौके मिलेंगे। ये नया काम काम भी इस समय शुरू कर सकते हैं। इनका मन धर्म-कर्म के कामों भी लगा रहेगा। इनके बैंक बैलेंस में वृद्धि भी होगा। माता-पिता के सहयोग से नया मकान, दुकान या अन्य कोई अचल संपत्ति ये खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
धनतेरस 2025 पर खरीदी के 10 बेस्ट शुभ मुहूर्त, नोट करें टाइमिंग

35
कर्क वालों को मिलेगी नौकरी

इस राशि के लोगों को गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव से मनचाही नौकरी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता भी मिलेगी। पहले किए गए इन्वेस्टेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर इन्हें खुश कर देगी। ये परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानियां भी खत्म होंगी। नौकरी में इनका प्रमोशन भी संभव है।

ये भी पढ़ें-
Dhanteras 2025 पर राशि अनुसार क्या खरीदने से चमकेगी किस्मत? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से

45
तुला वालों की जेब में आएगा पैसा

इस राशि के लोगों को देवी लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ के कईं मौके मिलेंगे। इन्हें पुश्तैनी संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है। नया स्टार्टअप भी ये लोग शुरू कर सकते हैं। वाहन आदि की खरीदी भी इनके लिए शुभ रहेगी। अगर इनका पैसा कहीं अटका है तो वह भी वापस मिल सकता है। इस समय किया गया इन्वेस्टमेंट भविष्य में अच्छा रिर्टन देगा।

55
वृश्चिक वालों की परेशानी होगी खत्म

इस राशि वाले पिछले समय से जो परेशानी झेल रहे थे वह खत्म होगी। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद मिल सकता है। स्टूडेटंस को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के संबंधों में सुधार होगा। इस समय ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें इन्हें सफलता मिलेगी। सेहत भी ठीक रहेगी।

Disclaimer 
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories