Guru Gochar 2025: गुरु ग्रह दिवाली से एक दिन पहले यानी 19 अक्टूबर को मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसा होने से 4 राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होंगे और इन्हें अच्छा-खासा धन लाभ भी हो सकता है।
Guru Rashifal 2025: इस बार दिवाली 20 अक्तूबर, सोमवार को है। इसके एक दिन पहले यानी 19 अक्टूबर, रविवार को गुरु ग्रह राशि बदलकर मिथुन से कर्क में प्रवेश करेगा। गुरु का ये राशि परिवर्तन बहुत ही खास रहेगा क्योंकि इस समय गुरु अतिचारी अवस्था में है यानी बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। कर्क गुरु की उच्च राशि है यानी इस राशि में गुरु ग्रह की शक्तियां और अधिक हो जाती हैं। गुरु के कर्क राशि में आने से 4 राशि वालों को बहुत शुभ फल मिलेंगे। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
गुरु के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। अटके हुआ पैसा मिल सकता है और नया काम भी ये लोग शुरू कर सकते हैं। इन्वेस्टमेंट से भी अच्छा-खासा धन लाभ होने के योग इस समय बनेंगे। धर्म के कामों में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी ये लोग जा सकते हैं। बैंक बैलेंस में तेजी से वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
इस राशि के लोगों को गुरु के राशि परिवर्तन से बहुत ही शुभ फल मिलेंगे। इनके जीवन में जो परेशानियां चली आ रही हैं, वह दूर हो सकती है। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। नया वाहन या मकान आदि ये खरीद सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा। कोई अच्छी खबर इनका दिल खुश कर सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।
45
तुला वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को कोई बड़ा धन लाभ होने के योग बन सकते हैं। ससुराल पक्ष से संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है जुएं-सट्टे से अचानक पैसा आ सकता है। लव लाइफ पहले से काफी शानदार रहेगी। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए भी ये समय ठीक है। परिवार में कोई नन्हा सदस्य भी आ सकता है।
55
वृश्चिक वाले रहेंगे खुशहाल
इस राशि वालों के जीवन में जो परेशानियां चली आ रही थीं, वो खत्म हो सकती है, जिससे ये चैन की सांस लेंगे। मंहगी चीजों की खरीदी करने में मजा आएगा। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को नया पद मिल सकता है। धन लाभ के योग भी बनेंगे। अगर कोई कर्ज है उसे चुकाने में भी ये लोग सफल रहेंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।