Surya Gochar 2025: 17 अक्टूबर को सूर्य कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही 4 राशि वालों के बुरे दिन शुरू हो सकते हैं। इन राशि वालों को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।
Surya Rashifal 2025: सूर्य जब भी राशि बदलता है तो इसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर होता है। इस बार सूर्य दिवाली से पहले 17 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होने से 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा नुकसान का सामना करना पड़ेगा। इन 4 राशि के लोग किसी मुसीबत में फंस सकते हैं और इन्हें धन हानि भी हो सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
सूर्य के राशि बदलने से इस राशि के लोगों को बड़ी धन हानि हो सकती है। ये दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। ना चाहते हुए भी नौकरी में कोई अनचाहा काम करना पड़ेगा। बिजनेस की स्थिति पहले से ज्यादा खराब हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोग किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी।
इस राशि के लोगों को किस्मत का बिल्कुल भी साथ नहीं मिलेगा। परिवार में किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। संतान से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चलेगी कि आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। भौतिक सुध-सुविधाएं न मिलने से मन बैचेन रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में इन्वेस्टमेंट न करें नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है।
इस राशि के लोग इस दौरान कोई भी इन्वेस्टमेंट न करें, नहीं तो मामला और बिगड़ सकता है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट से भी नुकसान होगा। प्रेम प्रसंगों में असफलता मिलेगी। ना चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, जहां आपको कईं तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
55
धनु वाले रहेंगे अनलकी
इस राशि के लोग अनलकी रहेंगे यानी इन्हें किस्मत का बिल्कुल साथ नहीं मिलेगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने में ही इनकी भलाई है। पति-पत्नी में किसी बात पर बड़ा विवाद हो सकता है। पैसों के मामले में सावधानी से फैसला लेने की जरूरत है। मामा पक्ष से सहयोग नहीं मिल पाएगा जिससे आपको निराशा हाथ लगेगी। भाई-बहनों से संबंध बिगड़ सकते हैं।