Shukra Gochar 2025: करवा चौथ से शुरू होंगे 4 राशि वालों के बुरे दिन, धन हानि-षड़यंत्र से रहेंगे परेशान

Published : Oct 06, 2025, 03:59 PM IST

Shukra Gochar 2025: करवा चौथ से ठीक एक दिन पहले यानी 9 अक्टूबर को शुक्र ग्रह राशि बदलकर सिंह से कन्या में प्रवेश करेगा। ऐसा होने से 4 राशि वालों को कईं परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

PREV
15
किन राशियों के लिए परेशानी बनेगा शुक्र?

Shukra Rashifal October 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को शुभ ग्रह माना जाता है। जिसकी कुंडली में ये ग्रह शुभ स्थिति में होता है, उसे मालामाल कर देता है और जिसकी कुंडली में अशुभ स्थिति में होता है, उसे पैसों से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शुक्र ग्रह 9 अक्टूबर को सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र के इस राशि परिवर्तन का अशुभ असर 4 राशि वालों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

25
मेष राशि वाले रहें सावधान

इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। ये किसी कोर्ट केस में उलझ सकते हैं। इनवेस्टमेंट के लिए ये समय बिल्कुल ठीक नहीं है। ना चाहते हुए भी कुछ काम करना पड़े सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने में ही भलाई है। पैसों से संबंधित मामलों में सावधानी से काम लें नहीं तो ये खुद का नुकसान करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope October 2025: चंद्रमा-शुक्र बदलेंगे राशि, जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

35
कर्क वालों को होगी धन हानि

शुक्र के राशि परिवर्तन के चलते इस राशि के लोगों को धन हानि के योग बनेंगे। बिना किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह के नया काम शुरू न करें। अगर ये किसी लोन की तलाश में हैं तो उसमें इन्हें निराशा हाथ लगेगी। प्रेम संबंधों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2025: शुक्र बदलेगा 4 राशि वालों की किस्मत, छप्पर फाड़कर देगा पैसा

45
वृश्चिक वालों की बढ़ेगी परेशानी

इस राशि के लोगों की परेशानी अचानक बढ़ सकती है। संतान के कारण किसी से विवाद हो सकता है जो कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकता है। पड़ोसियों से किसी बात पर नोंक-झोंक संभव है। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज रहेंगे। बिजनेस की स्थिति पहले से और ज्यादा नाजुक हो सकती है। पैसों के नुकसान की संभावना है।

55
मीन वाले न ले बड़ा फैसला

शुक्र के राशि परिवर्तन के बाद इस राशि के लोग कोई भी बड़ा फैसला न लें, नहीं तो इनकी परेशानी बढ़ सकती है। कोई जरूरी काम अटक सकता है, जिसके कारण मान-सम्मान में कमी आ सकती है। संतान से जुड़ी कोई बात आपकी टेंशन बढ़ा सकती है। माता-पिता की सेहत को लेकर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories