Weekly Horoscope October 2025: अक्टूबर 2025 का दूसरा सप्ताह सभी राशियों के लिए अलग-अलग फल देने वाला रहेगा। इस सप्ताह में चंद्रमा के अलावा सिर्फ शुक्र ग्रह राशि बदलेगा। इसका ग्रह परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा।
Weekly Rashifal October 2025: आने वाले सप्ताह में सिर्फ 2 ग्रह ही राशि बदलेंगे। इनमें से शुक्र ग्रह 9 अक्टूबर को सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। वहीं चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। इनमें से शुक्र का राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि ये ग्रह ही धन और सुख-संपत्ति देने वाला है। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…
इस राशि के लोग लेन-देन में सावधानी रखें। लोगों से मिलने या परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कोई व्यक्ति आप पर निजी टिप्पणी कर सकता है जिससे आपका मन आहत होगा। किसी बात को लेकर आप बहुत ज्यादा जिद न करें नहीं तो मामला बिगड़ सकता है। आपसे सोचे हुए सभी काम ढंग से नहीं हो पाएंगे।
इस राशि के लोगों की लव लाइफ शानदार रहेगी, ये कहीं घूमने भी जा सकते हैं। बिजनेस में पार्टनर का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन मिलाजुला रहेगा। संतान की गतिविधियों पर नज़र रखने की जरूरत है। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा। निवेश के मामलों में नई प्लानिंग कर सकते हैं।
413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अक्टूबर 2025
इस सप्ताह आपको ऑफिस में सीनियरों के सहयोग मिलेगा, जिससे टारगेट पूरे करने में आसानी रहेगी। विरोधियों से बचकर रहें क्योंकि वे आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी। सेहत में पहले से सुधार होगा। संतान से सुख मिलने के योग भी हैं। धन लाभ भी संभव है।
513
कर्क साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अक्टूबर 2025
इस राशि के लोगों की सेहत पहले से ठीक रहेगी। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। बिजनेस में आपको ज्यादा ध्यान देना होगा। विवाहित जोड़ों की आपस में नहीं बनेगी। कार्यक्षेत्र में नई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। काम में व्यस्तता से मानसिक दबाव रह सकता है। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। स्टूडेंट्स पढ़ाई पर ध्यान दें।
613
सिंह साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अक्टूबर 2025
इस राशि के लोगों के लिए ये सप्ताह बहुत ही ज्यादा परेशानी वाला रह सकता है। बिजनेस और नौकरी की स्थिति उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। इस समय कोई भी बड़ा निर्णय न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। छोटे-मोटे रोगों के लिए चिकित्सक के पास जाना पड़ सकता है। राजनीति से जुड़े लोग किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं।
713
कन्या साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अक्टूबर 2025
इस राशि के लोग अपनी योजना किसी से भी शेयर न करें, नहीं तो मामला बिगड़ सकता है। कुछ लोगों की नजरों में आपकी नेगेटिव इमेज भी बन सकती हैं। संतान के कारण किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। ऑफिस में मेहनत ज्यादा हो सकती है, लेकिन उसका परिणाम उतना अच्छा नहीं मिलेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें।
813
तुला साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अक्टूबर 2025
इस सप्ताह परिवार के लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रख सकते हैं। ये भरोसा ही आपकी पूंजी है, इसे बरकरार रखें। पुराने निवेश से फायदा होगा। बिनजेस में कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलने के योग इस सप्ताह बन रहे हैं। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी। जीवन साथी से पूरा सहयोग मिलेगा। समय पर सभी काम भी पूरे हो जाएंगे।
913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अक्टूबर 2025
इस सप्ताह आपका किसी से वाद-विवाद हो सकता है। संतान से जुडी कोई बात आपको परेशान कर सकती है। प्रेमियों के लिए समय कुछ गलतफहमी वाला हो सकता है। घरेलू मामलों को लेकर मानसिक कष्ट रह सकता है। आंखों से जुड़ी बीमारी परेशान कर सकती है। बिजनेस में आपके लाभ का प्रतिशत कम हो सकता है।
1013
धनु साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अक्टूबर 2025
नौकरी में खुद के प्रदर्शन पर ध्यान दें तो बेहतर रहेगा। पैसों के काम से छोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं। बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कोई बड़ी डील भी इस सप्ताह हो सकती है। दुश्मनों के व्यवहार से सावधान रहना होगा। किसी मनचाहे स्थान पर जाने का योग बन रहा है। पुराने रोगों में सुधार होगा लेकिन तनाव बना रहेगा।
1113
मकर साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अक्टूबर 2025
नौकरी में किस्मत का साथ मिलेगा, कम मेहनत से भी आपके टारगेट पूरे हो सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। छोटी-मोटी मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी-जुकाम हो सकता है। संतान से सुख मिलेगा।
1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अक्टूबर 2025
सप्ताह की शुरुआत में बिजनेस मंदा रहेगा लेकिन धीरे-धीरे उसमें सुधार होता जाएगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से सम्पर्क बढेंगे। अनुभवी लोगों की सलाह आपके काम आएगी। बिजनेस से जुड़ी कुछ फायदेमंद यात्रा भी हो सकती है। सेहत के कारण आपकी डेली लाइफ के रुटिन में थोड़ा परिवर्तन आ सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।
1313
मीन साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अक्टूबर 2025
लव लाइफ पहले से बेहतरीन रहेगी। किसी यात्रा की योजना बन सकती है। जीवनसाथी से कोई उपहार भी मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर से कहासुनी हो सकती है। नौकरी में कुछ मामलों में बॉस आपका विरोध करेंगे लेकिन जब वे आपकी बात को समझेंगे तो उनका गुस्सा शांत हो सकता है। पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।